हेल्थ

दुबले-कमजोर शरीर के कारण उड़ता है मजाक? आज ही घर ले जाएं ये 5 सुपरफूड्स, गोली की स्पीड से होगा वेट गेन

Foods For Fast Weight Gain In Hindi: अगर आपका भी दुबलेपन की वजह से बहुत मजाक बनाया जाता है, तो आज हम आपकी इस समस्या का समाधान लेकर आए हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जो गोली जैसी तेजी से वज़न बढ़ाते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

Image

Foods For Fast Weight Gain In Hindi

Foods For Fast Weight Gain In Hindi: अगर आप भी दुबले-पतले शरीर की वजह से लोगों की बातों का सामना कर रहे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं। वजन बढ़ाना उतना मुश्किल नहीं जितना लोगों को लगता है। बाजार की प्रोटीन पाउडर या दवाइयों की बजाय अगर आप देसी और घरेलू चीज़ों को अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो बिना साइड इफेक्ट्स के आप जल्दी वजन बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 देसी सुपरफूड्स जो रोजमर्रा के खाने में शामिल कर लेने से वजन गोली की स्पीड से बढ़ता है।

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स - What To Eat For Fast Weight Gain In Hindi

केला

केला सस्ता, आसानी से मिलने वाला और बेहद असरदार फल है। अगर आप रोज 2-3 केले खाएंगे तो शरीर को भरपूर एनर्जी और कैलोरी मिलेगी। दूध के साथ खाने से इसका असर और तेज होता है। यह पेट भी भरता है और भूख भी बढ़ाता है।

दूध और शहद

रात को सोने से पहले गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से शरीर को ताकत मिलती है और मसल्स बनते हैं। यह पुरानी देसी रेसिपी है जो आज भी उतनी ही असरदार है। इसे रोज पीना शुरू करें और फर्क खुद महसूस करें।

मूंगफली और गुड़

मूंगफली और गुड़ की जोड़ी सर्दियों में खूब खाई जाती है, लेकिन इसका असर पूरे साल दिखता है। इसमें हेल्दी फैट और आयरन होता है जो शरीर को मजबूत बनाता है और वजन तेजी से बढ़ाता है।

नारियल और खजूर

सूखा नारियल और खजूर दोनों मिलकर शरीर को अच्छी कैलोरी देते हैं। इन्हें खाने से न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि थकावट भी दूर होती है। इन्हें आप नाश्ते में या दूध के साथ ले सकते हैं।

देसी घी

देसी घी अगर आप रोटी, चावल या खिचड़ी में डालकर खाएं तो इससे वजन बढ़ाने में जबरदस्त मदद मिलती है। यह पचने में आसान होता है और शरीर को अच्छा फैट देता है। रोज थोड़ा-थोड़ा घी जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article