कभी-कभी नॉर्मल सी वॉक भी बरसात में मेंटल हेल्थ को बना सकती है बेहतर, रिसर्च में भी पाया गया है कारगर

Mindfull Walking Benefits In Rainy Season: मानसून में नॉर्मल सी वॉक भी आपकी मेंटल हेल्थ सुधार सकती है। रिसर्च में पाया गया है कि माइंडफुल वॉकिंग मूड बेहतर बनाती है, स्ट्रेस घटाती है और दिमाग को सुकून देती है। इसके इतने फायदे हैं कि आप जानकर सोच में पड़ जाएंगे। यहां जानिए इसके आसान और असरदार फायदे।

Mindfull Walking Benefits In Rainy Season: बरसात का मौसम आते ही जैसे सबकुछ थम जाता है। काम की भागदौड़, गर्मी की बेचैनी और मन की हलचल लोगों के लिए परेशानी बन जाती है। क्या आपने कभी बारिश में बस यूं ही टहलने का मजा लिया है? अगर नहीं, तो इस बारिश में जरूर आज़माएं। रिसर्च भी कहती है कि मानसून के मौसम में की गई एक साधारण सी वॉक, जिसे माइंडफुल वॉकिंग कहा जाता है, हमारे मूड को बेहतर बना सकती है, स्ट्रेस कम कर सकती है और मानसिक शांति दे सकती है। आइए जानें कैसे।

Barish Mein Mindfull Walking Ke fayde

Barish Mein Mindfull Walking Ke fayde

बरसात में माइंडफुल वॉकिंग के फायदे - Barish Mein Mindfull Walking Ke fayde

मूड को पॉजिटिव बनाने में मददगार

जब हम बारिश में बिना किसी जल्दबाजी के टहलते हैं, तो दिमाग को एक तरह का सुकून महसूस होता है। हर चीज़ ठंडी, शांत और साफ लगती है। उस वक्त हमारी सोच भी हल्की हो जाती है। रिसर्च बताती है कि ऐसे समय में शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जो मूड को नेगेटिव से पॉजिटिव में बदलने में मदद करते हैं।

End of Feed