बिना 5 AM क्लब जॉइन किए भी रहें फिट, अपनाएं ये सिंपल रूटीन

5 AM क्लब कुछ लोगों के लिए सही हो सकता है, लेकिन फिट रहने के लिए सुबह सूरज के साथ उठना जरूरी नहीं है। आपको बस ऐसा रूटीन चाहिए जो आपकी लाइफ में आसानी से फिट हो जाए।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Apr 19 2026, 13:08 IST
​फिट रहना है जरूरी​Image Credit : Canva01 / 06

​फिट रहना है जरूरी​

हर कोई सुबह 5 बजे उठकर जिम जाने या फिर लंबी दौड़ लगाने वाला नहीं होता। अगर आप 5 AM क्लब वाले नहीं हो, तो टेंशन मत लो ये तरीका आपके लिए ही है।

​समझ लें सबकुछ​Image Credit : Canva02 / 06

​समझ लें सबकुछ​

सबसे पहले ये समझ लें कि फिट रहने के लिए खुद को परेशान करना जरूरी नहीं है। ऐसा टाइम चुनें जो आप रोज फॉलो कर सकें, चाहे वो सुबह 8 बजे हो या रात 11 बजे।

​छोटा रखें वर्कआउट सेशन​Image Credit : Canva03 / 06

​छोटा रखें वर्कआउट सेशन​

वर्कआउट लंबा होगा तो मन नहीं करेगा, इसलिए इसे छोटा रखो। बस 20 मिनट काफी हैं। 5 मिनट वार्मअप, 10 मिनट एक्सरसाइज (जैसे स्क्वाट, पुशअप, लंज), और 5 मिनट कूल डाउन। इसके अलावा 30 मिनट की तेज वॉक दिल के लिए अच्छी है और तनाव भी कम करती है।

​वर्कआउट को बनाएं आसान​Image Credit : Canva04 / 06

​वर्कआउट को बनाएं आसान​

अगर और आसान चाहिए तो हफ्ते में 3 दिन हल्की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, 2 दिन वॉक या हल्का कार्डियो और 2 दिन आराम रखो। हर मील में प्रोटीन लो, पानी पियो और सब्जियां खाओ। बस इतना ही काफी है फिट और हेल्दी रहने के लिए।

​दुख को रोमांटिकाइज करना बंद करें​Image Credit : Canva05 / 06

​दुख को रोमांटिकाइज करना बंद करें​

फिट रहने के लिए आपको कष्ट सहने की आवश्यकता नहीं है। आपको अपने वर्कआउट से नफरत नहीं करनी चाहिए। सुबह 5 बजे के बजाय 8 बजे का समय चुनने पर आपको अपराधबोध नहीं होना चाहिए। एक ऐसा समय चुनें जिसे आप दोहरा सकें।

​निष्कर्ष​Image Credit : Canva06 / 06

​निष्कर्ष​

अच्छी नींद लें, रोज थोड़ा चलें-फिरें, सही खाना खाएं और इसे लगातार करते रहें। अगर आपका वर्कआउट रात को टीवी देखते-देखते 9:47 बजे भी करते हैं तो वो भी बिल्कुल ठीक है। वर्कआउट करना जरूरी है बस इस बात का ध्यान रखें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!