पुरुषों के लिए मार्केट में आ सकती है गर्भनिरोधक गोली, दूर हो जाएगी अनवांटेड प्रेग्नेंसी की टेंशन

Birth Control Pill For Male: पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक का नया विकल्प विकसित किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करेगी और यह कब तक मार्केट में आ सकती है।

Birth Control Pill For Male: पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक के नए विकल्प की तलाश कर रहे वैज्ञानिकों को एक अहम सफलता मिली है। अमेरिका के शोधकर्ता ऐसी एक्सपेरिमेंटल गोली विकसित कर रहे हैं, जिसे संबंध बनाने से करीब 30 मिनट पहले लेना होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह गोली शुक्राणुओं की चलने की क्षमता को अस्थायी रूप से रोक सकती है। इसका संभावित असर 6 से 8 घंटे तक रहने की संभावना है और उसके बाद पुरुषों की फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता सामान्य हो जाएगी।

Birth Control Pill For Male  पुरुषों के लिए आएंगी बर्थकंट्रोल पिल्स

पुरुषों के लिए आएंगी बर्थकंट्रोल पिल्स (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे अमेरिका के वेल कॉर्नेल मेडिसिन के फार्माकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. जोचेन बक और डॉ. लॉनी लेविनइस ने अमेरिकी समाचार पत्रिका Newsweek को बताया कि रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए हमारी टीम को चार साल के लिए 8.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर की फंडिंग मिली है। इस फंडिंग का इस्तेमाल दवा की सुरक्षा से जुड़े परीक्षणों और इसे इंसानों पर ट्रायल के लिए तैयार करने में किया जाएगा।

End of Feed