पाचन तंत्र को मजबूत करता है मकरासन, तनाव को भगाएं दूर, अभ्यास का तरीका भी आसान

Makrasana ke Fayde (मकरासन कैसे करते हैं): योग में एक बहुत ही आसानी से करने वाला आसन है मकरासन। ये पाचन तंत्र को मजबूत करता है और साथ ही तनाव भी घटाता है। यह कमर दर्द में भी लाभकारी है। यहां देखें मकरासन के फायदे और मकरासन करने का तरीका।

Makrasana ke Fayde (मकरासन कैसे करते हैं): शारीरिक हो या मानसिक, हर समस्या का समाधान करने में योगासन कारगर है। ऐसा ही एक आसन है मकरासन, जो तनाव से राहत देने के साथ ही सेहतमंद भी बनाता है। इस आसन को करने से पीठ और कमर का दर्द कम होता है और शरीर को आराम मिलता है।

makarasana photo, makarasana image, makarasana benefits

मकरासन कैसे करते हैं, क्या हैं लाभ

कैसे बना मकरासन शब्द

मकरासन संस्कृत से बना शब्द है, जो 'मकर' और 'आसन' इन दो शब्दों से मिलकर बना है। 'मकर' का अर्थ मगरमच्छ और 'आसन' का अर्थ मुद्रा है। यह आसन आराम करते हुए मगरमच्छ जैसा दिखता है। यह तनाव को दूर कर पाचन को बेहतर बनाता है और अस्थमा, ग्रीवा संबंधी तकलीफ और साइटिका के दर्द से भी राहत देता है।

End of Feed