लिवर से जुड़ी समस्याएं आज तेजी से लोगों में देखी जा रही है। जिसके पीछे खराब खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या हैं। एक समय लिवर के रोग बुजुर्गों की समस्या माने जाते थे, लेकिन आज ये युवाओं में भी तेजी से फैल रहा है। ऑफिस में डेस्क जॉब करने वाले लोगों में आज फैटी लिवर की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। ऑफिस में लंबे समय तक सिटिंग करने वाले युवाओं को नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिल रही है। पहले मोटे लोगों की बीमारी समझा जाने वाला फैटी लिवर आज दुबले-पतले लोगों में भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कहां हुआ शोध
फैटी लिवर को लेकर हैदराबाद यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के मुताबिक, आईटी सेक्टर में काम कर रहे लगभग 80% लोग फैटी लिवर से पीड़ित हैं। इसमें भी 71% लोग मोटापे के शिकार थे और 34% लोग मेटाबॉलिक सिंड्रोम के मरीज हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना और फिजिकल एक्टिविटी की कमी, युवाओं को धीरे-धीरे फैटी लिवर का मरीज बना रही है।
यह भी पढ़ें - वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ नाश्ते में खाना शुरू करें ये चीजें, तेजी से कम होने लगेगा बाहर निकला पेट
फैटी लिवर के लक्षण - Symptoms of Fatty Liver
- फैटी लिवर होने पर आपके शरीर में कई तरह के लक्षण दिख सकते हैं। जिसमें थकान, पेट दर्द, भूख न लगने जैसे लक्षण सबसे कॉमन हैं।
- फैटी लिवर होने पर खाने का पाचन ठीक से नहीं होता है, इसलिए शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिससे आपको लगातार थकान की समस्या हो सकती है।
- फैटी लिवर में आपके लिवर का साइज बढ़ने लगता है, और इसमें सूजन आ जाती है। जिससे आपको पेट में हल्का दर्द लगातार महसूस हो सकता है।
- भूख में कमी होना फैटी लिवर का एक सबसे अहम लक्षण है। यदि आपको बिना किसी कारण भूख की कमी हो रही है, तो आपको लिवर की जांच करानी चाहिए।
- बिना किसी कारण के उल्टी जैसा महसूस होना फैटी लिवर का एक खास संकेत हो सकता है। जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
फैटी लिवर के घरेलू उपाय - Home Remedies for Fatty Liver
- फैटी लिवर की समस्या से परेशान लोगों को अपना वजन कंट्रोल में बनाए रखना चाहिए। ज्यादा वजन भी लिवर से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।
- अपनी डाइट में हेल्दी प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करके भी आप फैटी लिवर से निजात पा सकते हैं।
- रोजाना 1 कप ब्लैक कॉफी आपको फैटी लिवर की समस्या से निजात दिला सकती है।
- हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का तत्व एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो आपके लिवर की कोशिकाओं को हेल्दी रखने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
