Liver Health: ये लक्षण दिखते ही लिवर हो जाता है पूरी तरह से खराब! इन तरीकों से जिगर का रखें ख्याल

Liver Health Symptoms: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर शरीर के 500 से अधिक कार्य करता है। लिवर में खराबी आने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में इसके स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद महत्वपूर्ण है। आइये जानते हैं उन लक्षणों के बारे में जो लिवर ख़राब होने के बाद नजर आते हैं-

Liver Disease Symptoms: लिवर शरीर में विषैले तत्वों या पदार्थों को तोड़ने का काम करता है। इसमें शराब भी शामिल है। जब आप शराब का सेवन करते हैं, तो लिवर में विभिन्न एंजाइम इसे तोड़ना शुरू कर देते हैं, ताकि इसे (शराब) आपके शरीर से बाहर निकाला जा सके। जब आप अपने लिवर की क्षमता से अधिक शराब का सेवन करते हैं, तो आपके लिवर को नुकसान होने लगता है।

Liver Health, Health Tips, Health Benefits

कैसे पता करें कि लिवर खराब हो रहा है? (Image: Canva)

इससे आपके लिवर में फैट जमा होने लगती है और समय के साथ, स्वस्थ लिवर टिश्यू डैमेज हो जाते हैं और स्कार टिश्यू बन जाते हैं। जिगर की बीमारी का पहले कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है। आपको अंदाजा भी नहीं है कि शराब ने लिवर को कितना नुकसान पहुंचाया है।

End of Feed