Lifestyle Habits To Avoid Cancer: स्वस्थ जीवन जीने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप स्वस्थ जीवनशैली जिएं। वास्तव में हमारे शरीर में रोग तब पनपते हैं, जब हम खराब जीवनशैली को फॉलो करना शुरू कर देते हैं। कैंसर जैसे गंभीर रोग भी खराब जीवनशैली का ही परिणाम हैं। इसके अलावा, भी खराब जीवनशैली के कारण कई गंभीर रोग के खतरे में डालते हैं। खराब खानपान, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन, मीठे फूड्स अधिक खाना, शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना, दिनभर बिस्तर या सोफे पर लेटकर टीवी देखना, कम से कम चलना-फिरना आदि कुछ जीवनशैली की ऐसी ही खराब आदतें हैं, जो आपको बीमारियों के जोखिम में डालती हैं। इनकी वजह से सिर्फ कैंसर ही नहीं, मोटापा, हृदय रोग, स्ट्रोक, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। लेकिन अगर आप जीवनशैली की कुछ खराब आदतों में सुधार कर लें, तो भविष्य में गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। रोग मुक्त जीवन जीने के लिए आपको किन-किन आदतों को बदलने की जरूरत है, जानने के लिए आगे पढ़ते रहें।
Lifestyle Habits To Stay Healthy
रोग मुक्त जीवन के लिए अपनी इन आदतों में करें बदलाव - Lifestyle Habits To Stay Healthy In Hindi
खराब खानपान
स्वस्थ और संतुलित आहार स्वस्थ शरीर की कुंजी है। शरीर की जरूरत के अनुसार खाएं। इसके अलावा, कोशिश करें कि घर का बना खाना खाएं और बाहर खाने से बचें। ज्यादा मीठा, तला-भुना, मसालेदार भोजन, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स आदि से दूरी बनाएं।
मोटापा कम करें
शरीर का अधिक वजन यानी मोटापा कई रोगों के खतरे को बढ़ाता है, यह कैंसर के जोखिम कारकों में भी शामिल है। इसलिए वजन कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। वजन बढ़ना ठीक है, लेकिन शरीर की चर्बी बढ़ना नहीं। मांसपेशियां बढ़ाने पर फोकस करें।
एक्टिव रहें
नियमित कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने से कैंसर जैसे रोगों का खतरा कम होता है। जरूरी नहीं है कि आप जिम जाकर वजन उठाएं। आप घर पर योग कर सकते हैं। नियमित पैदल चलना, साइकिलिंग, स्विमिंग और रनिंग आदि करके भी आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
तंबाकू, स्मोकिंग और शराब से बनाएं दूरी
ये कैंसर के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं। ये कैंसर कोशिकाओं के विकास को बढ़ावा देते हैं।
दोपहर के समय धूप में अधिक समय बिताने से बचें
दिन के समय की धूप त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से भी कैंसर का विकास हो सकता है। इसलिए इससे बचें। सुबह और शाम के समय धूप लेना सबसे अच्छा है। इसके अलावा, धूप में जाने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे कैंसर, टैनिंग, पिगमेंटेशन और त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से बचने में भी मदद मिलेगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
