नाश्ते में ये खास चीज खाती हैं कृति सनन, वेट लॉस के लिए है रामबाण, ऐसे कर सकते हैं डाइट में शामिल

Kriti Sanon Diet Favourite Breakfast Food Oats Benefits: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनन डाइट में कुछ प्रोटीन रिच फूड्स के साथ ओट्स और फल खाती हैं। ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और नाश्ते के लिए एक आदर्श विकल्प हैं। इसे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

Kriti Sanon Diet Favourite Breakfast Food Oats Benefits: अपने दिन को किक-स्टार्ट देने के लिए स्वस्थ नाश्ता बहुत जरूरी है। यह दिन की पहली मील होती है, जिसे लेना बहुत आवश्यक है। इसे लेने का बाद आपको दिन भर के लिए एनर्जी मिल जाती है। लेकिन इसमें पोषण से भरपूर और पेट भरने वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिन्हें नाश्ते में खाने से फिट और आकर्षक दिखने में भी मदद मिल सकती है। यहां तक कि सेलिब्रिटीज भी इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सनन डाइट में कुछ प्रोटीन रिच फूड्स के साथ ओट्स और फल खाती हैं। ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और नाश्ते के लिए एक आदर्श विकल्प हैं। इनमें प्रोटीन, डाइट्री फाइबर, कैल्शियम आदि के साथ-साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। यह आपकी तेजी से वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। यह एक बहुमुखी फूडस है, जिसे कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको वजन घटाने के लिए ओट्स खाने के फायदे और इसे डाइट में शामिल करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

Kriti Sanon Diet Favourite Breakfast Food Oats Benefits

Kriti Sanon Diet Favourite Breakfast Food Oats Benefits

वजन कम करने के लिए ओट्स के फायदे - Oats Benefits For Weight Loss In Hindi

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, तो ओट्स पेट भरा रखने के लिए सबसे बेस्ट फूड्स में से एक है। यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और डाइट्री फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से पेट बहुत जल्दी भर जाता है। साथ ही, आपका पेट बहुत लंबे समय तक भरा रहता है। यह बहुत धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लगातार एनर्जी देते रहते हैं। ओट्स खाने के बाद व्यक्ति को न तो जल्दी भूख लगती है और न ही अनहेल्दी खाने की तलब होती है। साथ ही, अगर आप नाश्ते में सिर्फ ओट्स खाते हैं, तो यह बहुत ज्यादा कैलोरी देने वाला फूड भी नहीं है। इसलिए इसे वेट लॉस के लिए बहुत प्रभावी माना जाता है। यह कैलोरी कंट्रोल रखने में मदद करता है और तेजी से वजन घटाता है। इसे खाने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

End of Feed