Health Problems: हर किसी को कभी ना कभी कुछ अलग खाने की क्रेविंग होती है। जिसके कारण हमारा मन टेस्टी चीज खाने का करता है। इसी टेस्टी चीज को खाने के लिए हम सबकुछ करने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन ये गलत है, ऐसा आपको कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे हमारी हेल्थ ही खराब होती है। जिसके कारण कई तरह की परेशानियां पैदा हो जाती हैं। इसी चीज को कंट्रोल करने के लिए आप ये सही तरीके अपना सकते हैं।
क्रेविंग को रोकने के लिए इन तरीको को ट्राई करें
क्रेविंग मैनेज करने का सही तरीका
हेल्दी फूड
सबसे पहले आप ये बात सोच लें की आपको क्या खाना है, और इसे कब खाना है। इसी बात को ध्यान में रखें कि, उसकी जगह क्या हम कुछ हेल्दी खाना खा सकते हैं। उसकी लिस्ट देख लें और वही ऑर्डर करके खाएं। क्योंकि उससे आपकी भूख भी मिटेगी और हेल्दी खाना आपको खाने को मिलेगा।
डार्क चॉकलेट
अगर आपको चॉकलेट खाने का मन कर रहा है, तो आप नॉर्मल चॉकलेट की जगह डार्क चॉकलेट का ऑप्शन चूज कर सकते हैं। इससे ना ही आपका शूगर लेवल बढ़ेगा और ना ही आपको कोई और दिक्कत होगी। डार्क चॉकलेट खाने से आपकी मैंटल हेल्थ भी ठीक रहेगी।
तनाव को दूर करें
हमें सबसे ज्यादा खाना खाने की क्रेविंग तनाव में होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उस समय हमारे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है जिसको कंट्रोल करने के लिए हमे खाना ही दिखाई देता है। लेकिन ऐसा करने की बजाए आप अपना दिमाग गाना सुनने या शांत बैठने में लगाएंगे तो आपकी क्रेविंग अपने आप ही कम होनी शुरू हो जाएगी।
प्रोटीन इन्टेक को बढ़ाएं
अगर हम अपनी बॉडी में प्रोटीन को बढ़ाएंगे तो हमे भूख कम लगेगी। जिसके कारण हमें समय-समय पर क्रेविंग नहीं होगी। इससे एक टाइम मैनेजमेंट भी होता रहेगा और खाना भी सही तरीके से सही समय पर खाया जाएगा। इन्हीं सभी छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए हमें अपनी क्रेविंग को कम करना होगा। जिससे हम हेल्दी भी रह पाएंगे और समय पर खाना भी खा पाएंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
