खतरा बड़ा है! रईसी का संकेत नहीं बीमारियों की शुरुआत है मटके जैसी तोंद, भारत में तेजी से क्‍यों बढ़ रहे Pot Belly के केस

Why Pot Belly Cases Increasing In India: हाल ही में पॉट बैली पर हुए एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। स्टडी में पाया गया है कि भारत में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले वर्षों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। यह कोई रईसी का संकेत नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों की शुरुआत है। यह गंभीर बीमारियों की वजह बन सकती है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से...

Why Pot Belly Cases Increasing In India: कभी तोंद को देखकर लोग कहते थे, "वाह कितना अच्छा खाता-पीता आदमी है।" लेकिन अब वक्त बदल गया है। जो तोंद पहले रईसी की पहचान मानी जाती थी, अब वो सेहत के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। ताजा रिपोर्ट कहती है कि भारत में तेजी से बढ़ रही तोंद लोगों को बीमारियों की ओर धकेल रही है। लांसेट की नई स्टडी के मुताबिक, 2021 में देश में 18 करोड़ लोग मोटापे से जूझ रहे थे और अगर ऐसे ही हालात रहे, तो 2050 तक यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंच सकती है। यानी हर तीसरा भारतीय इस खतरे की चपेट में होगा। तो चलिए समझते हैं कि आखिर ये ‘पॉट बेली’ है क्या और क्यों अब इससे डरना जरूरी है।

Why Pot Belly Cases Increasing In India In Hindi

Why Pot Belly Cases Increasing In India

तोंद अब स्टेटस नहीं हेल्थ रिस्क है

आजकल बड़ी तोंद होना कोई गर्व की बात नहीं रही। डॉक्टरों की मानें तो पेट के पास जमा चर्बी शरीर के लिए सबसे ज़्यादा खतरनाक होती है। इसे 'विसरल फैट' कहा जाता है जो दिल की बीमारियों, डायबिटीज, हाई बीपी और यहां तक कि स्ट्रोक तक का कारण बन सकती है। यानी तोंद दिखने में जितनी सामान्य लगती है, अंदर से उतनी ही ज़्यादा नुकसानदायक होती है।

End of Feed