Kidney Care: किडनी और रीनल सिस्टम को कैसे मजबूत बनाएं, एक्सपर्ट से जानिए आयुर्वेद के मंत्र

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated May 9, 2023, 01:41 PM IST

Kidney Health: गुर्दे की विफलता के शुरुआती लक्षणों में से एक सुबह मतली और उल्टी है, और इसका पता तब चलता है जब रोगी सुबह बाथरूम में अपने दांत ब्रश करता है। इससे व्यक्ति की भूख भी कम हो जाती है। गुर्दे की विफलता के अंतिम चरण में रोगी को बार-बार उल्टी और भूख न लगना होता है।

Tips For Kidney Health: क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) या उससे भी गंभीर स्थिति, किडनी फेल होने के बारे में पता चले, तो यह बहुत डरावना हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों की राय के अनुसार, यदि इस बीमारी के बारे में शुरुआती अवस्था में पता चल जाए, तो किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर करने के लिए कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। एक अनुमान के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 85 करोड़ लोगों को विभिन्न कारणों से किडनी की बीमारियां होने की आशंका है। किडनी खराब होने के दो प्रमुख कारणों में डायबिटीज और ब्लड-प्रेशर शामिल हैं।

Kidney, Kidney Health, Healthy Kidney

Kidney Test: किडनी का रामबाण इलाज क्या है?

कर्मा आयुर्वेद के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. पुनीत ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में बताया कि हालांकि, रीनल ट्रांसप्लांट और किडनी डायलिसिस, किडनी फेल होने या क्रोनिक किडनी डिजीज के मामलों में दो सबसे सामान्य रूप से उपलब्ध उपचार हैं। लेकिन उनके दुष्प्रभाव भी हैं। संभव है कि ट्रांसप्लांट के दौरान शरीर नई किडनी को स्वीकार करने से मना कर दे या डायलिसिस के दौरान किडनी में कोई संक्रमण हो जाए। किडनी की बीमारियों के लिए प्राकृतिक और सुरक्षित उपचार की बात होती है, तो आयुर्वेद एक आश्चर्यजनक तरीके के रूप में हमेशा उपलब्ध रहा है। आपकी किडनी को स्वस्थ और युवा रखने एवं रीनल सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आयुर्वेद के कुछ मंत्र इस प्रकार हैं :

End of Feed