कौन सी रोटी खाना है बेहतर-गेहूं, ज्वार या बाजरा में से किसमें मिलेगा ज्यादा पोषण

Kaun si Roti Achi Hai: रोटी तो भारतीय खाने का खास हिस्सा है। लेकिन रोटी भी यहां अलग-अलग आटे की मिलती है। घरों में गेहूं,बाजरा, रागी, ज्वार आदि की रोटी बनाई जाती है। यहां जानें कि किस आटे की रोटी ज्यादा पौष्टिक होती है और कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए।

Kaun si Roti Achi Hai: देश के अलग-अलग राज्यों में कहीं गेहूं की रोटी, तो कहीं बाजरे और मक्के की रोटी खाई जाती है। हर रोटी के अपने फायदे और गुण होते हैं। आज हम अलग-अलग रोटियों के फायदे बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि किस समय किस रोटी को खाने से बचना चाहिए।

roti

कौन सी रोटी खाना है बेहतर (Pic: Canva)

पहले बात करते हैं गेहूं की रोटी की। गेहूं की रोटी उत्तर भारत के ज्यातार इलाकों में खाई जाती है। गेहूं की रोटी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, और मिनरल होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। हालांकि गेहूं की रोटी का ज्यादा सेवन वजन को बढ़ाता है। साथ ही, भरपूर कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से शुगर और थायराइड के मरीज को गेहूं के आटे में दूसरा अन्य आटा मिलाकर लेना चाहिए। सुबह और दोपहर में गेहूं की रोटी का सेवन किया जा सकता है, लेकिन रात को इसके सेवन से बचें, क्योंकि इसे पचाने में ज्यादा मेहनत लगती है।

End of Feed