डायबिटीज में करना है करवा चौथ का व्रत? तो जरूर रखें इन बातों का ख्याल, सेहत पर नहीं आएगी जरा सी आंच

Karwa Chauth Fasting Tips for Diabetic Patients In Hindi : डायबिटीज से पीड़ित हैं और करवा चौथ का व्रत करना चाहते हैं, तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए। जी हां इससे आपके ब्लड शुगर लेवल में काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है। इसलिए यहां पढ़ें डायबिटीज में व्रत करने के सेफ्टी टिप्स...

Karwa Chauth Fasting Tips for Diabetic Patients In Hindi : हर सुहागन के लिए करवा चौथ का दिन एक पवित्र और भावुक दिन होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए दिनभर कठोर व्रत करती हैं। करवा चौथ का व्रत आपके जीवन में प्रेम को बढ़ाता है लेकिन यदि आप डायबिटीज से पीड़ित है, तो आपको व्रत करते समय कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। व्रत के दौरान आपको शुगर लेवल का अचानक गिरना या बढ़ना, कमजोरी, चक्कर आना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। इसलिए व्रत रखने का निर्णय बहुत सोच-समझ कर लेना चाहिए। इसके साथ ही इसके लिए कुछ जरूरी तैयारी भी करनी चाहिए। आइए जानते हैं डायबिटीज में कैसे करें करवा चौथ का व्रत?

डायबिटीज में कैसे रखें करवा चौथ का व्रत?

डायबिटीज में व्रत करने से क्या रिस्क हो सकते हैं?

व्रत के दौरान काफी देर तक खाना या पानी न लेने से आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से बहुत ज्यादा कम (हाइपोग्लाइसीमिया) या ज्यादा (हाइपरग्लाइसेमिया) हो सकता है। यदि आप डायबिटीज के लिए दवाओं का सेवन करते हैं, तो उनका समय बदलने के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। सामान्य तौर पर डायबिटीज में व्रत करने पर आपको कमजोरी, सिर दर्द, चक्कर आना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं। जो इलाज के अभाव में गंभीर हो सकते हैं।

End of Feed