यूपी में 20 साल बाद फिर मिला इस खतरनाक बीमारी का मरीज, जानें क्या है रोग और कैसे हैं लक्षण

Kala Azar Cases in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हाल ही में एक गंभीर बीमारी की मरीज समाने आये है। चिंता की बात ये है कि इस बीमारी का मरीज बीते 20 साल में पहली बार सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। आइए जानते हैं कौन सी है ये बीमारी और कैसे हैं लक्षण?

Kala Azar Disease: देश में एक बार फिर से एक खतरनाक बीमारी ने अपनी दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इलाके से एक 'कालाजार' का मरीज सामने आया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इस बीमारी का मरीज लगभग 20 साल में पहली बार देखने को मिला है। लखनऊ के एक 17 साल के लड़के में इस बीमारी के लक्षण सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में मरीज के घर के आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया है। हालांकि मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे कहा जाए कि यह रोग किसी और देश ये हमारे यहां पहुंचा है।

kala azar patients in up

विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने किया दौरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो, लखनऊ के त्रिवेणी नगर इलाके में कालाजार रोग का एक मामला हाल ही में सामने आया है। जिसमें सामने आए मरीज की उम्र महज 17 साल बताई जा रही है। डॉक्टर्स की मानें तो लगभग एक महीने से ज्यादा समय से उसे हल्का बुखार लगातार बना हुई है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज ने रिपोर्ट में बताया कि फिलहाल मरीज स्थिर है और उसका इलाज घर पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ की एक टीम ने मंगलवार को मरीज के घर पहुंच उसका चेकअप किया। जिसके बाद उस इलाके में बीमारी को रोकने का माइक्रो प्लान एक्टिवेट कर दिया गया है।

End of Feed