हाई-फैट डाइट: दिमाग तक खून के बहाव को मिनटों में कर सकती है कम, सिर्फ एक फैटी मील बन सकती है ब्लड फ्लो में रुकावट

High-Fat Meal Can Disrupt Blood Flow To Brain: एक नए शोध के मुताबिक, सिर्फ एक हाई-फैट मील भी मिनटों में दिमाग तक खून के बहाव को धीमा कर सकती है, जिससे स्ट्रोक और डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। जानिए कैसे फैटी खाना आपके दिमाग की ब्लड फ्लो सिस्टम को प्रभावित करता है और किन चीज़ों से बचना चाहिए।

High-Fat Meal Can Disrupt Blood Flow To Brain: क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ एक बार का खाना आपके दिमाग पर तुरंत असर डाल सकता है? हाल ही में हुए एक शोध ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, सिर्फ एक हाई-फैट मील भी आपके दिमाग तक खून के बहाव को मिनटों में कम कर सकती है। यह असर आपके मस्तिष्क की उस प्राकृतिक प्रक्रिया को बाधित कर देता है जो रक्त प्रवाह को स्थिर रखती है। इसके परिणाम स्वरूप स्ट्रोक और डिमेंशिया जैसे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है। यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के शोध, न्यूट्रिएंट्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। आइए जानते हैं इस शोध की अहम बातें।

High-Fat Meal Can Disrupt Blood Flow To Brain

High-Fat Meal Can Disrupt Blood Flow To Brain

दिमाग का ब्लड फ्लो क्यों है जरूरी

दिमाग का काम करने के लिए लगातार ऑक्सीजन और पोषक तत्व चाहिए होते हैं, जो रक्त प्रवाह से मिलते हैं। हमारे शरीर में एक खास प्रक्रिया होती है जिसे डायनामिक सेरेब्रल ऑटोरिगुलेशन कहते हैं, जो ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बावजूद खून का बहाव स्थिर रखती है।

End of Feed