एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर? रोटी रखने के लिए क्या है बेहतर, किस तरह की पैकिंग सेहत के लिए है जहर, जान लें सभी जरूरी बातें

आप रोटी पैक करने के लिए पैकिंग पेपर ढूंढते वक्त इस बात को अक्सर सोचते होंगे कि फॉइल पेपर या बटर पेपर किसमें रोटी पैक करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि रोटी को पैक करते समय इस बात का ध्यान भी रखना होता है, कि रोटी किस पैकिंग में ज्यादा देर तक ताजा बनी रहेगी। आइए जानते हैं रोटी के लिए फॉइल पेपर बेहतर या बटर पेपर?

घर से बाहर सफर करते या ऑफिस जाते समय हम हमेशा खाना पैक करके ले जाते हैं। जिसका कारण है कि भारतीय घरों की ये आम धारणा है कि हमें बाहर का पैकेज्ड फूड खाने से परहेज करना चाहिए। इसलिए हम ज्यादातर समय घर से टिफिन पैक करके साथ मे ले जाते हैं। लेकिन क्या आपने टिफिन पैक करते समय कभी सोचा है कि जिस पैकिंग पेपर में आप अपना खाना पैक कर रहे हैं, वह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। हम अक्सर फॉइल पेपर या बटर पेपर का इस्तेमाल खाने को पैक करने के लिए करते हैं। तो हम अक्सर सोचते हैं कि हमारा पैक किया हुआ खाना क्या हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक तो नहीं हो जाएगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी सेहत के लिए एल्यूमीनियम पेपर या बटर पेपर दोनों में से क्या बेहतर है?

एल्युमिनियम फॉइल पैकेजिंग - Aluminum Foil Packaging

आज ज्यादातर लोग खाने को पैक करने के लिए एल्युमीनियम फॉइल पेपर का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें खाने को पैक करना बेहद ही आसान काम है। इसके अलावा एल्युमिनियम में खाने को पैक करने से इसके ज्यादा सुरक्षित रहने की संभावना होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका ये पसंदीदा खाना पैक करने का ऑप्शन आपकी सेहत को बिल्कुल पसंद नही है। आइए जानते हैं विस्तार से..

एल्युमिनियम फॉइल में कैसा खाना पैक नहीं करना चाहिए?

एसिडिक फूड को पैक न करें

हेल्थ लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, एल्युमिनियम फॉइल में अम्लीय फूड्स को पैक करना हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। जिसका कारण है कि एल्युमिनियम एसिड के साथ तेजी से क्रिया करता है इससे खाना खराब हो सकता है।

End of Feed