Iron Rich Food: आज के दौर में लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए संतुलित आहार लेते हैं, फिर भी कई लोग लो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की समस्या से जूझते हैं। थकान, कमजोरी और चक्कर आना इसके आम लक्षण हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है शरीर में आयरन का सही तरीके से अवशोषित न हो पाना। यही कारण है कि केवल आयरन युक्त चीजें खाना काफी नहीं, बल्कि उन्हें सही फूड कॉम्बिनेशन में लेना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार फूड कॉम्बिनेशन, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर कर हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
दाल और चावल
दाल-चावल भारतीय किचन का सबसे आम लेकिन बेहद ताकतवर कॉम्बिनेशन है। दाल में आयरन और प्रोटीन होता है, जबकि चावल इसे बेहतर तरीके से पचाने और अवशोषित करने में मदद करता है। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपको एनर्जी देता है, बल्कि शरीर को बैलेंस पोषण भी प्रदान करता है।
पालक और नींबू
पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जबकि नींबू में मौजूद विटामिन-सी इसके अवशोषण को बेहतर बनाता है। इसलिए जब पालक और नींबू साथ में लिया जाए तो आयरन बढ़ता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है।
गुड़ और मूंगफली
गुड़ में नेचुरल आयरन और मूंगफली में प्रोटीन होता है। यही कारण है कि इन दोनों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह खून की कमी को पूरा करने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है। महिलाओं के लिए यह एक हेल्दी स्नैक्स है।

गुड़ और मूंगफली
चुकंदर और संतरा
चुकंदर को खून बढ़ाने वाला सुपरफूड माना जाता है। जब इसे संतरे के साथ लिया जाता है, तो उसमें मौजूद विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ हेल्दी है बल्कि स्वाद में भी बेहतर है।
अगर आप हेल्दी डाइट लेने के बावजूद भी लो हीमोग्लोबिन से परेशान हैं, तो अब समय अपने खाने के तरीके को बदलने का है। सही फूड कॉम्बिनेशन न केवल आयरन की कमी को दूर करता है, बल्कि शरीर को ज्यादा ऊर्जा और मजबूती भी देता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
