International Yoga Day 2023: हेयरफॉल की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा, आज से शुरू करें ये 3 योगासन, जल्द रुक जाएगा बालों का झड़ना

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 20, 2023, 09:38 AM IST

International Yoga Day 2023: बदलते मौसम की वजह से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इनमें हेयरफॉल एक आम समस्या है। इस समस्या से भारी संख्या में लोग परेशान रहते हैं।

International Yoga Day 2023: बदलते मौसम की वजह से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इनमें हेयरफॉल एक आम समस्या है। इस समस्या से भारी संख्या में लोग परेशान रहते हैं। वैसे देखा जाए तो हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा स्ट्रेस, हार्मोन्स में बदलाव, गलत खान-पान, बीमारियां, डैंड्रफ आदि इनके मुख्य कारण हैं। हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं देखने को मिलता है। ऐसे में योगासन की मदद से आप हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हेयर फॉल की समस्या को दूर कर सकते हैं।

International Yoga Day 2023

इन योगासनों से पाएं झड़ते बालों से छुटकारा

उत्तानासन

हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में उत्तानासन बेहद फायदेमंद योगासन माना जाता है। उत्तानासन अपर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इस योगासन को करने से बालों की क्वालिटी बेहतर होती है।

End of Feed