How to improve Hemoglobin: अगर शरीर में हो रही है खून की कमी, तो आज से ही डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 27, 2023, 12:22 PM IST

How to improve Hemoglobin: बॉडी में खून की कमी के कारण वजन कम हो जाता है और थकान से लेकर आप बेहोश तक हो सकते हैं। वहीं अगर समय रहते आपने इस कमी को पूरा नहीं किया तो ये भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।

How to improve Hemoglobin: आज के समय में खानपान और बदलते लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण शरीर में खून (Blood) की कमी होना अब एक आम समस्या हो गई है। अगर शरीर में खून की कमी (Anaemia) होती है तो इंसान कमजोर हो जाता है और उसे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही शरीर में खून की कमी के कारण वजन (Weight) भी कम हो जाता है और थकान से लेकर आप बेहोश भी हो सकते हैं। अगर समय रहते इस कमी को पूरा नहीं किया गया तो ये भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपने शरीर में खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें (Eat these things to complete the lack of blood in body)

अनार (Pomegranate)

शरीर में खून की कमी को ठीक करने के लिए आपको दिन में कम से कम एक बार अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में आयरन भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो खून बनाने के लिए एक आवश्यक तत्व है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।

End of Feed