H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच IMA का अलर्ट, घबराने से ज्यादा सुरक्षा पर दें ध्यान, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

H1N1 cases in India: H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच IMA ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जानें स्वाइन फ्लू के लक्षण, रेड फ्लैग संकेत, बचाव और दवाओं से जुड़ी सावधानियां।

H1N1 cases in India: देश में मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा A (H1N1), जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है, के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 26 अगस्त को पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। IMA ने साफ किया है कि H1N1 के मामलों में बढ़ोतरी जरूर हुई है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। मौजूदा स्थिति में ज्यादातर संक्रमण हल्के होते हैं और समय के साथ ठीक हो जाते हैं।

flu, swine flu, fly symptoms, IMA

स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच IMA ने क्या अलर्ट दिया है, किन बातों पर दें ध्यान

IMA के मुताबिक, दिल्ली समेत महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में H1N1 के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में इस साल 1,770 से ज्यादा लैब-कन्फर्म्ड H1N1 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने भी स्पष्ट किया है कि देश में फिलहाल H1N1 का कोई नया या असामान्य स्ट्रेन सामने नहीं आया है। मौजूदा वायरस मौसमी इन्फ्लुएंजा के पैटर्न के अनुरूप है।

End of Feed