30 की उम्र के बाद खुद को रखना है फिट, तो जरूर करें ये 5 योगासन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 15, 2025, 04:32 PM IST

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग की शुरुआत ताड़ासन से की जानी चाहिए। यह आसन जितना आसान दिखता है, उतना ही गहराई से शरीर पर असर करता है। ताड़ासन करने से शरीर का पोश्चर सुधरता है, रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, और संतुलन बेहतर होता है। इसके अलावा, ये आसन पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग में मदद करता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और लचीलापन बढ़ता है। 30 की उम्र के बाद जब शरीर की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं, तो ताड़ासन उन्हें दोबारा सक्रिय करने का काम करता है।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। 30 की उम्र के बाद ये बदलाव और भी साफ दिखने लगते हैं। हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है, मांसपेशियां पहले जैसी ताकतवर नहीं रहतीं, शरीर में जकड़न महसूस होने लगती है और मानसिक तनाव भी बढ़ जाता है।

फिट रहने के लिए करें ये योगासन (Image: istock)

ऐसे में अगर खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखना है, तो योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। योग केवल शरीर को लचीला और फिट ही नहीं बनाता, बल्कि मन को भी शांत करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

End of Feed