IBS के मरीज अपनी डाइट का जरूर रखें ख्याल, Dr. Pal ने बताया क्या खाएं और क्या नहीं

IBS के मरीजों के लिए डाइट का चुनाव जरूरी है। Dr. Pal ने बताया कि इन मरीजों को कौन सी चीजें खानी चाहिए और किन फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं खानपान से जुड़ी सलाह...

IBS Diet Plan: Irritable Bowel Syndrome यानी IBS एक ऐसी पाचन संबंधी समस्या है, जिसमें पेट दर्द, गैस, पेट फूलना, दस्त या कब्ज जैसी परेशानियां बार-बार हो सकती हैं। ऐसे में सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि रोजाना की डाइट भी लक्षणों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कुछ फूड्स आंतों के लिए दूसरों के अपेक्षाकृत फायदेमंद हो सकते हैं, जबकि कुछ चीजें संवेदनशील आंत में परेशानी बढ़ा सकती हैं। आज हम आपको Dr. Pal के मुताबिक खानपान से जुड़ी जरूरी सलाह देने जा रहे हैं। जो आपकी पाचन से जुड़ी समस्या (Digestive Health) को ठीक करने में मदद कर सकती है।

IBS Diet Plan

IBS में क्या खाएं और क्या नहीं

ओट्स और गाजर को डाइट में करें शामिल

IBS से परेशान लोगों के लिए ओट्स एक उपयोगी विकल्प माना जाता है। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आंतों की नियमितता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए डाइट में उचित मात्रा में ओट्स शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इसी तरह गाजर को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

End of Feed