सर्दी के मौसम में हड्डियों का दर्द क्यों बढ़ जाता है, ठंड और बोन हेल्थ का क्या है कनेक्शन

How Winter Affects Bone And Joints: ठंड के मौसम में आपने अक्सर देखा होगा कि इस दौरान हड्डियों व जोड़ों से जुड़ी समस्याएं लोगों में काफी देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है, इसके पीछे की वजह क्या हो सकती है? आज हम आपको बताएंगे आखिर ठंड के मौसम और हड्डियों के स्वास्थ्य के बीच क्या कनेक्शन है।

How Winter Affects Bone And Joints: जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, बहुत से लोगों को घुटनों, कमर, कंधों या जोड़ों में दर्द बढ़ता हुआ महसूस होने लगता है। कई बार यह दर्द इतना परेशान करता है कि रोजमर्रा के काम भी भारी लगने लगते हैं। अक्सर लोग इसे सिर्फ ठंड का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी कई अहम वजहें होती हैं। ठंड के मौसम में हमारी लाइफस्टाइल, धूप में बैठने की आदत और शारीरिक गतिविधि सब बदल जाती है, जिसका सीधा असर बोन हेल्थ पर पड़ता है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के डॉ. कृष्ण सुभ्रमण्यम (Dr. Krishna Subramanyam) - सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन, के मुताबिक सर्दियों में धूप की कमी, कम शारीरिक गतिविधि और विटामिन D का गिरता स्तर हड्डियों को कमजोर बना सकता है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है।

ठंड और बोन हेल्थ का क्या है कनेक्शन

ठंड और बोन हेल्थ का क्या है कनेक्शन

सर्दियों में विटामिन D की कमी

ठंड के मौसम में धूप कम निकलती है और हम भी ठंड की वजह से बाहर कम निकलते हैं। इसका सीधा असर शरीर में बनने वाले विटामिन D पर पड़ता है। विटामिन D कैल्शियम को शरीर में सही तरह से अवशोषित करने के लिए बेहद जरूरी होता है। जब इसकी कमी हो जाती है, तो हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर होने लगती हैं और दर्द, अकड़न या फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed