How To Protect Lungs From Pollution : दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर से जहरीली हो चुकी है। दिवाली के बाद स्मॉग, धूल और धुएं की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इस सीजन हवा में पीएम 2.5 का स्तर 400 तक पहुंच गया है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह प्रदूषण अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, एलर्जी और यहां तक कि फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली के प्रदूषित माहौल में अपने फेफड़ों की देखभाल कैसे करें।
मास्क को आदत बनाएं
प्रदूषण में फेफड़ों को बचाने के लिए सबसे असरदार उपाय फेस मास्क है। जी हां घर से बाहर निकलते समय N95 या N99 मास्क जरूर पहनें। ये फेस मास्क हवा में मौजूद हानिकारक कणों जैसे- PM2.5 और PM10 को शरीर के अंदर जाने से रोकते हैं। ध्यान रखें कि बचाव ही सुरक्षा का पहला कदम है।
यह भी पढ़ें - 'शिरडी के साई बाबा' फेम सुधीर दलवी सेप्सिस के चलते अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है ये रोग और कैसे फैलता है
स्टीम लें
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि दिन में एक बार स्टीम (भाप) लेने से फेफड़ों में जमा धूल और गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। यदि आप इन दिनोंदिल्ली-एनसीआर के इलाके में रह रहे हैं, तो आपको दिन में एक बार स्टीम (भाप) जरूर लेनी चाहिए।
योग और प्राणायाम
योगा करने से भी आपको प्रदूषण के दुष्परिणाम से बचाव में मदद मिलती है। जी हां अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम आपके लंग्स की क्षमता को बेहतर बनाकर इन्हें साफ रखने में मदद करते हैं। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
