How To Remove Insect From The Ear : लापरवाही के कारण सोते या लेटे समय आपके कान में कोई कीड़ा, मच्छर या चींटी चली जाए तो आपके लिए आफत खड़ी हो जाती है। आपने अक्सर छोटे बच्चों के कान में कीड़ा घुसने की घटना जरूर देखी होगी। जिससे वह काफी देर तक परेशान होते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कान में कीड़ा जाना कभी-कभी परेशानियों का कारण बन जाता है। यदि ये कीड़ा आपके कान के पर्दे तक पहुंच जाए तो पर्दे को भी भारी नुकसान पहुंचाता है। जो आपके लिए हियरिंग लॉस का कारण भी बन सकता है। आज हम आपको कान का कीड़ा निकालने का कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।
कान में कीड़ा घुस जाए तो क्या करें? - How to Remove Insect From Ear In Hindi
कपूर का पानी
कान से कीड़ा बाहर निकालने के लिए आप कान में कपूर का पानी डाल सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच पानी में थोड़ा कपूर घोलें और इसे बूंद-बूंद करके कान में डालें। इसके बाद कान को उल्टा करके तेजी से झटका दें। इससे कान का कीड़ा मर के बाहर निकल जाएगा।
तेल डालें
कान में कीड़ा जाने पर आप हल्का गुनगुना नारियल तेल, सरसों का तेल या बेबी ऑयल बूंद-बूंद डालें। गुनगुना तेल डालने से कीड़ा मर सकता है। इससे आपको दर्द भी कम महसूस होगा। हालांकि तेल डालने के बाद आपको सिर उस साइड झुकाना चाहिए जिस तरफ कीड़ा है।
कान को झटक दें
यदि कान में कीड़ा घुसा है और आपको महसूस हो रहा है कि ये अभी ज्यादा अंदर नहीं गया है, तो आपको तुरंत कान को टेढ़ा करके इसे झटक देना चाहिए। इसके साथ ही कान को उल्टा कर दूसरे कान पर थपकी लगाएं। इससे कीड़ा झटक कर बाहर आ सकता है।
सावधानी - ये सभी उपाय प्राथमिक उपचार के तौर पर उपयोग किए जा सकते हैं। इस सभी उपायों के बाद भी यदि कीड़ा निकल भी जाए तो भी आपको बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि कीड़े का कोई हिस्सा कान के अंदर रह गया तो ये कान के इंफेक्शन का कारण बन सकता है।
