How To Quit Smoking: स्मोकिंग की लत से हैं परेशान तो अपनाएं ये 7 उपाय, पल में खत्म होगी बीड़ी-सिगरेट की तलब

How To Quit Smoking: सिगरेट जानलेवा है, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन एक बार अगर सिगरेट या बीड़ी की लत लग गई तो इसे छुड़ाना काफी ज्यादा मुश्किल है। अगर छूट भी जाए तो समय-समय पर तलब होती है, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती है। इसलिए आज हम आपको सिगरेट छुड़ाने के आसान तरीके बताने वाले हैं।

How To Quit Smoking: धूम्रपान ले सकता है आपकी जान। जी हां, धूम्रपान यानी स्मोकिंग दमा, कैंसर और टीबी जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बनता है। लेकिन इसकी लत इतनी बुरी है कि न जाने कितने ही लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। सिगरेट पीने से जान जाती है ये बात सबको पता है, बावजूद इसके सड़को पर, गलियों में, दुकानों में, घर पर जहां देखों बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई धुआं उड़ाने में व्यस्त है। सिगरेट की इसी लत ने न जाने कितने बच्चों को अनाथ और कितने ही लोगों को बेघर कर दिया। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी है जो इसे पूरी तरह छोड़ना चाहते हैं लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं। 24 घंटे भी अगर वो सिगरेट न पिएं तो एक अजीब सी बेचैनी होने लगती है, जिसे हम आम भाषा में तलब कहते हैं। इसलिए आज हम खास उन लोगों के लिए सिगरेट छुड़ाने के खास तरीके लेकर आए हैं।

1) ठोस वजह की करें तलाश

अगर आप सचमें सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले उन वजहों को लिखें जिनकी वजह से आप सिगरेट पीना छोड़ना चाह रहे हैं। इस लिस्ट को आप अपने कमरे, अलमीरा या फिर किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां आपकी नजर अक्सर जाती हो। ये लिस्ट ही आपको याद दिलाएगी कि आपको स्मोकिंग से क्यों दूरी बनानी है।

End of Feed