हेल्थ

क्या तीखा खाने से कम होता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2024, 03:44 PM IST

हार्ट अटैक के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। बच्चे बूढ़े से लेकर यंगस्टर्स सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हार्ट अटैक का मुख्य कारण खराब लाइफस्टाइल और गलत खान है। इसके साथ ही फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में मिर्च का सेवन कर आप हार्ट अटैक से बच सकते हैं।

Image

spicy food reduce the risk of heart attack

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसालों के साथ साथ मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाता है। बिना मिर्च के खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है। कुछ लोग ज्यादा तीखा खाते हैं तो कुछ लोग कम लेकिन हर खाने में मिर्च का इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आपको मालूम खाने का स्वाद बढ़ाने वाली मिर्च हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग मिर्च का ज्यादा सेवन करते हैं उन लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बेहद कम होता है। हफ्ते में नियमित रूप से चार बार से अधिक मिर्च का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। ये कार्डियक और सेरेब्रोवेस्कुलर बीमारियों से होने वाली मौत के जोखिम को कम करता है। मिर्च का सेवन केवल हार्ट के लिए ही नहीं बल्कि सेहत को कई अन्य फायदे भी पहुंचाता है।

बता दें कि देशभर में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। खासकर यंगस्टर्स हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। इसकी असल वजह से फिजिकल एक्टिविटी की कमी, तनाव और अवसाद में बढ़ोत्तरी और खराब खानपान है। ऐसे में अगर आप हार्ट अटैक के खतरे से बचना चाहते हैं तो मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

रिसर्च में ये पाया गया है कि जो लोग हरी मिर्च का ज्यादा सेवन करते हैं, उन लोगों में स्ट्रोक का खतरा काफी कम होता है। आंकड़ों की बात करें जो लोग मिर्च सेवन करते हैं उन्हें आम लोगों की तुलना में 23 फीसदी कम हार्ट अटैक का खतरा रहता है। मिर्च का सेवन शरीर को और भी कई फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। नियमित रूप से मिर्च का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम के जोखिम को कम करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article