How To Manage Blood Sugar Level In Monsoon In Hindi : साल में कई बार मौसम में बदलाव होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन मौसम का ये बदलाव अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। गर्मी के बाद आने वाली बरसात अपने साथ कई तरह आफत लेकर आती है। इस मौसम में डायबिटीज के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जी हां मानसून में हमारा शुगर लेवल काफी अनियंत्रित होने लगता है, जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यदि आप मानसून में शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
मानसून में क्यों बदलता है शुगर लेवल?
गर्मी के बाद आने वाला मानसून का मौसम आपको काफी राहत देने का काम करता है। लेकिन इस मौसम में सेहत के लिए चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं। मानसून में वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है, जिससे सेहत पर भी इसका असर दिखता है। मानसून में हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल और अधिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा मौसम के बदलाव के कारण हमारा फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती हैं, जिससे ब्लड ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें - वॉकिंग या रनिंग सेहत के लिए क्या है बेहतर? वेट लॉस के लिए दोनों में कौन है ज्यादा असरदार
मानसून में कैसे करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल? - How To Control Blood Sugar Level In Monsoon In Hindi
फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें
मानसून के मौसम में यदि आप बाहर जाकर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको अपने घर में रहकर ही एक्सरसाइज करने पर ध्यान देना चाहिए। आप रोजाना 30 मिनट में लो इंटेंसिटी वर्कआउट जरूर करें। इस तरह आप अपने शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
नींद भरपूर लें
मौसम चाहे कोई भी हो सेहत के लिए नींद का कोई विकल्प नहीं है। जी हां मानसून में भले कितना भी सुहाना मौसम हो जाए आपको रोजाना कम से कम 7-8 घंटे नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद की कमी हमारे ब्लड शुगर लेवल को असंतुलित कर देती है।
भरपूर पानी पिएं
मानसून में खुद को फिट रखने के लिए आपको पानी भी भरपूर पीना चाहिए। जी हां शरीर में पानी की कमी आपके शुगर लेवल को बढ़ाती है। बारिश में भले आपको कम प्यास लगती है, लेकिन आपको 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
