महंगे सप्लीमेंट छोड़ घर में ऐसे बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर, सस्ते में बरकरार रहेगी कमाल की फिटनेस

Homemade Protein Powder for Muscle Gaining : जिम जाने वाले लोग अक्सर सबसे पहले बहुत महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स की ओर मुड़ते हैं। जो उनकी फिटनेस को बरकरार रखने और मसल्स गेनिंग में काफी कारगर साबित होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा देसी प्रोटीन पाउडर बताएंगे जो मसल्स गेनिंग में काफी मदद कर सकता है।

फिटनेस के लिए प्रोटीन इंटेक कितना जरूरी होता है ये बात हम सभी जानते हैं। हमारे रोजाना के खाने में प्रोटीन मौजूद होता है, लेकिन इसकी मात्रा हमारी जरूरत के हिसाब से पर्याप्त नहीं होती है। यही कारण है कि अक्सर लोगों को प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करना पड़ता है। लेकिन ज्यादातर प्रोटीन सप्लीमेंट काफी महंगे होते हैं, जिन्हें खरीद पाना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है। यदि आप प्रोटीन के लिए कोई सस्ता और अच्छा विकल्प तलाश रहे हैं, तो हम आपको एक देसी प्रोटीन पाउडर बताने जा रहे हैं। जिसे रोजाना खाने से आपकी फिटनेस हमेशा बरकरार बनी रहेगी।

homemade protein powder

कैसे बनाएं देसी प्रोटीन पाउडर?

इसके लिए सबसे पहले आप चने को मिक्सी में डालकर इनका पाउडर तैयार कर लें। इसके साथ आप इसमें केला, खजूर और मिठास के लिए गुड़ मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें दूध डालकर इसे प्रोटीन शेक की तरह पी सकते हैं। इस तरह आपका देसी प्रोटीन शेक तैयार है, जो आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन दे सकता है।

End of Feed