आयुर्वेद से जानें खाने और सोने का सही समय, मानसून के सीजन में फिट रहने के लिए नोट करें ये नियम

Health Tips for Monsoon Season : आयुर्वेद न केवल एक चिकित्सा पद्धति है बल्कि ये आपके ओवरऑल जीवन को बेहतर बनाने का काम करता है। आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद के अनुसार क्या आपने सोने और खाने का सही समय होना चाहिए। इन नियमों को फॉलो कर आप मानसून में खुद को फिट रख सकते हैं।

Healthy Lifestyle Tips for Monsoon Season : मानसून का मौसम गर्मी के बाद ठंडक भरी राहत तो लेकर आता है। लेकिन मौसम में नमी और वातावरण में तापमान के बदलाव के कारण हमारी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिससे इम्यूनिटी भी घटने लगती है। लेकिन आज हम आपको आयुर्वेदिक जीवन पद्धति के अनुसार बताएंगे कि, इस मौसम में खानपान और सोने के समय में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। जिससे आपकी सेहत पर किसी तरह की आंच न आ सके। आइए जानते हैं मानसून में खाने और सोने का सही समय क्या है?

मानसून में फिट रहने के नियम (Photo - Canva)

मानसून में खाने का सही समय क्या है?

नाश्ते का सही समय

आयुर्वेद की मानें तो मानसून में सुबह हल्का और सुपाच्य भोजन करना चाहिए। वहीं इसके समय की बात करें तो आयुर्वेद सूर्योदय के 2 घंटे बाद तक नाश्ता करने की सलाह देता है। इसका मतलब आपको सुबह 7 से 8 बजे के बीच नाश्ता कर लेना चाहिए। जिसमें आप हल्की खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल चीला, या मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं।

End of Feed