How To Lower Cholesterol In Hindi: आजकल लोगों को जीवनशैली बहुत ही खराब हो गई है। न तो लोगों को खानपान सही है और न ही वे शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं। यही कारण है कि आजकल लोगों में मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी और हृदय रोगों की समस्या काफी देखने को मिल रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल भी खराब जीवनशैली के कारण होने वाली एक गंभीर स्थिति है। इस स्थिति में खराब कोलेस्ट्रॉल की अधिकता, टॉक्सिन्स और कुछ मिनरल्स मिक्स होकर हमारी नसों व धमनियों में प्लाक जमा होने का कारण बनते है। इसकी वजह से धमनियों की दीवारें सख्त हो जाती हैं और धमनियां संकुचित हो जाती हैं। इससे उनमें ब्लड प्रेशर बढ़ता है। अगर समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल नहीं किया जाता है, तो लंबे समय में यह नसों को इतना संकुचित कर देता है कि इससे ब्लॉकेज की समस्या होने लगती है। यह हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का कारण बनता है। अब सवाल यह उठता है कि कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें? अच्छी बात यह है स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके आप आसानी से नसों में अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकाल सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। लेख में हम आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए 5 टिप्स बता रहे हैं।
How To Lower Cholesterol Naturally
कोलेस्ट्रॉल कम कैसे करें टिप्स- How To Lower Cholesterol Tips In Hindi
अच्छी डाइट लें
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आपको एक स्वस्थ और संतुलित डाइट लेनी की जरूर होती है। जिससे आपको शरीर के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें या ऐसे फूड्स अधिक खाएं जिनमें डाइट्री फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स खाएं
शरीर के लिए प्रोटीन, कार्ब्स और अन्य पोषक तत्व जितना जरूर होते हैं, उतनी ही हेल्दी फैट्स भी जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में नट्स और बीज, फैटी फिश, बादाम, अखरोट आदि जरूर शामिल करें। ये अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करते हैं।
वजन कंट्रोल रखें
कोलेस्ट्रॉल रोगियों में मोटापे की समस्या देखने को मिलती है। अगर आप सिर्फ अपना वजन कम करके कंट्रोल में ले आएं, तो इससे भी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इसलिए शरीर में स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश करें।
शराब न पिएं
शराब में कैलोरी बहुत अधिक होती हैं। यह शरीर में चर्बी बढ़ाने में योगदान देती है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों को इनसे सख्त परहेज करना चाहिए या कम से कम मात्रा और मोडरेशन में लेना चाहिए।
स्मोकिंग से दूरी बनाएं
जब आप स्मोकिंग करते हैं, तो धुएं के साथ हमारे शरीर में कई हानिकारक कण प्रवेश कर जाते हैं, जो न सिर्फ कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों के खतरे को बढ़ाते हैं, बल्कि कई अन्य जीवनशैली रोगों के खतरे को भी बढ़ाते हैं। यह हाई कोलेस्ट्रॉल के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है।
बहुत मीठा और जंक फूड्स खाने से बचें
मिठाई, चीनी युक्त फूड्स, चिप्स, नमकीन, तला-भुना, पैकेज्ड फूड्स, सोडा, कोला और अन्य कार्बोनेटिड ड्रिंक्स सभी शरीर का वजन बढ़ाने में योगदान देते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में चर्बी बढ़ती है और कई जीवनशैली रोग हो जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी इनका योगदान होता है।
एक्सरसाइज जरूर करें
एक्सरसाइज करने से शरीर फिट और हेल्दी रहता है। इससे बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना 30 से 40 मिनट तक व्यायाम जरूर करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
