How To Lower High Cholesterol In Women: 40 के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान स्वस्थ, हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। साथ ही, शारीरिक रूप से भी एक्टिव रहना चाहिए। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के लिए शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। उनके शरीर में हार्मोन का स्तर बिगड़ने लगता है और डाइजेशन भी कमजोर हो जाता है। इस दौरान महिलाओं की हड्डियां व मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। 40 के बाद महिलाओं को कई गंभीर रोगों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक होता है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी काफी देखने को मिलती है, यही कारण है कि 40 के बाद हृदय रोगों से लोगों की मृत्यु के मामले अधिक सामने आते हैं। कोलेस्ट्रॉल का अधिक स्तर हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने के साथ-साथ हाई बीपी और नसों में ब्लॉकेज जैसी समस्याओं में भी योगदान देता है। इसलिए इसे कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। अब सवाल यह उठता है कि 40 के बाद महिलाएं कोलेस्ट्रॉल कैसे कंट्रोल कर सकती हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
Tips To Lower Cholesterol After 40 In Women
महिलाएं 40 की उम्र के बाद इन टिप्स की मदद से करें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल- Tips To Lower Cholesterol After 40 In Women In Hindi
एक्सरसाइज करें
40 के बाद डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म दोनों ही स्वस्थ सुस्त पड़ जाते हैं। इन्हें एक्टिव रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करना बहुत आवश्यक है। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। आप पैदल चल सकते हैं, योग और जिम जाकर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
खानपान में बदलाव करें
बढ़ती उम्र के साथ बहुत ज्यादा खाने की नहीं, बल्कि सही खाने की आवश्यकता होती है। स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने के साथ यह भी ध्यान रखें कि आपको ऐसे फूड्स चुनने हैं, जो पचने में हल्के और आसान हों। बहुत भारी फूड्स खाने से बचें।
अनहेल्दी खाने से बचें
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो बहुत मीठा, तला-भुना, नमकीन, चिप्स, सोडा, कोला और अन्य कार्बोनेटिड ड्रिंक्स के सेवन से बचें। पिच्चा-बर्गर खाने जैसी चीजें खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा।
वजन कंट्रोल रखें
उम्र बढ़ने के साथ पाचन कमजोर हो जाता है, इसलिए इस दौरान बहुत ज्यादा खाने की सलाह नहीं दी जाती है। इससे वजन बढ़ता है। इसलिए कम खाएं, स्वस्थ खाएं और शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने की कोशिश करें। यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने में मदद करेगा।
स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें
ये खराब आदतें आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर में हार्मोन्स के संतुलन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
