हेल्थ

रोज इस तरह फर्मेंट करके खा लें बस 1 आंवला, इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, जानें इसके जबरदस्त फायदे

Fermented Amla Health Benefits In Hindi: फर्मेंट करके आंवला खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और कई गंभीर रोगों से बचाव में मदद मिलती है। आंवला को फर्मेंट कैसे करें और फर्मेंटेड आंवला खाने के फायदे क्या-क्या हैं, इस लेख में जानें।

Image

Fermented Amla Health Benefits

Photo : Shutterstock.com

Fermented Amla Health Benefits In Hindi: आंवला को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फल सेहत के लिए अमृत के समान है। रोज बस 1-2 आंवला खाने से संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस है। हम सभी आंवला का कई तरह से सेवन करते हैं। आंवले का अचार, मुरब्बा, आंवला कैंडी, जूस और स्मूदी आदि के रूप में हम सभी इसका खूब सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी फर्मेंटेड आंवला का सेवन किया है? आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर आंवला को फर्मेंट करके खाया जाता है, तो इसके लाभ कई गुणा बढ़ सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें आंवला को फर्मेंट करके कैसे खाएं, इसका सही तरीका पता नहीं होता है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हमने दिल्ली स्थित न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से बात की। इस लेख में हम आपको फर्मेंटेड आंवला खाने के फायदे और इन्हें फर्मेंट करने का आसान तरीका बता रहे हैं।

फर्मेंटेड आंवला खाने के फायदे क्या होते हैं- Fermented Amla Health Benefits In Hindi

डाइटिशियन पूजा के अनुसार, फर्मेंटेड आंवला का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज बस 1-2 फर्मेंटेड आंवला खाने से आपको जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं जैसे,

  1. यह ब्लड शुगर करे कंट्रोल: डायबिटीज के रोगियों के लिए फर्मेंटेड आंवला लाभकारी है, इसमें मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करता है।
  2. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी है: इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह कोलेजन प्रोटीन के निर्माण और आयरन के अवशोषण में सुधार करता है। यह त्वचा और बाल दोनों को हेल्दी रखने में भूमिका निभाता है।
  3. वजन करे कंट्रोल: फर्मेंटेड आंवला फाइबर से भरपूर होता है, तृप्ति की भावना को बढ़ाने और अधिक कैलोरी के सेवन को कंट्रोल करता है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
  4. डाइजेशन सुधारे: आंवला पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, फर्मेंटेड होने के बाद यह और भी अधिक फायदेमंद हो जाता है। यह आंत में बैक्टीरिया के संतुलन को बढ़ाने और आंतों की सूजन को कम करने में मदद करता है। यह डाइजेशन मजबूत बनाता है।
  5. इम्यूनिटी बढ़ाए: आंवला खाने से वायरल संक्रमण और फ्लू, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से बचाव और इनसे जल्दी छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

आंवला को फर्मेंट कैसे करें- How To ferment Amla in Hindi

डाइटिशियन पूजा सिंह के अनुसार फर्मेंट करने के लिए आपको सबसे पहले 10-12 आंवले लेने हैं। इन्हें अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब बड़ा कांच का जार लें और उसे पानी से भर दें। पानी में नमक, गुड़ और नींबू का रस मिलाएं। अब इसमें कटा हुआ आंवला डालकर छोड़ दें। जार का ढक्कन लगाकर कम से कम 24 घंटे के लिए छोड़ दें। आपका आंवला फर्मेंटेड हो जाएगा। रोज 1-2 चम्मच खाएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article