हेल्थ

आंखों में दिखने लगें ये 5 संकेत तो समझ जाएं कमजोर होने लगी है नजर, करें डॉक्टर से संपर्क

Signs And Symptoms Of Poor Eyesight Vision: अगर आप भी आंखों की रोशनी कमजोर होने से जुड़े इन संकेत और लक्षणों को नोटिस करते हैं, तो नोटिस होने के तुरंत बाद आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा करने से आप भविष्य में अंधेपन की समस्या से बच सकते हैं।

Image

Signs And Symptoms Of Poor Eyesight Vision

Photo : Shutterstock.com

Signs And Symptoms Of Poor Eyesight Vision: आजकल हम देखते हैं कि लोगों कम उम्र में ही बच्चों व लोगों को चश्मे लगाने की जरूरत पड़ने लगी है। लोग कम उम्र में ही आंखों की रोशनी होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह खराब डाइट, पोषण की कमी और आंखों से जुड़ी किसी समस्या आदि के कारण हो सकता है। लेकिन अगर आप समय रहते आंखों की रोशनी कमजोर होने के लक्षणों को पहचान लें, तो इससे आप भविष्य में अंधेपन की समस्या को रोक सकते हैं। जब किसी व्यक्ति की आंखें कमजोर होने लगती हैं, तो इसके कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं, जिनके नोटिस होने पर व्यक्ति को एक अच्छे आंखों के डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको नजर कम होने की शुरुआत होने पर दिखने वाले 5 संकेत और लक्षण बता रहे हैं...

आंखों की रोशनी कमजोर होने पर दिखते हैं ये संकेत और लक्षण- Signs And Symptoms Of Weak Eyesight In Hindi

धुंधला दिखाई देना

जब हम कोई बारीकी वाला काम करते हैं या कुछ पढ़ रहे होते हैं, तो अक्सर हमें फोकस करने में परेशानी होती है और चीजें साफ दिखाई नहीं देती हैं, यह समस्या समय के साथ बढ़ने लगती है। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

काले धब्बे नजर आना

जब आंखें कमजोर होने लगती हैं, तो इसके कारण लोगों को देखते समय नजर में काले धब्बे नोटिस हो सकते हैं। हालांकि, यह समस्या बढ़ती उम्र के साथ अधिक देखने को मिलती है।

आंखों में दर्द होता है

बहुत बार लोग जब देखने के लिए किसी चीज पर फोकस करते हैं, तो इससे आंखों में दर्द होता है और आंसू भी निकलते हैं। बहुत समय तक फोकस कर पाने में भी परेशानी होती है। यह दर्शाता है कि आपके आंखें अब कमजोर होने लगती हैं।

परछाई दिखाई देना

आंखें कमजोर होने की शुरुआत में कुछ लोगों को हल्की परछाई भी नजर आती है। ऐसा महसूस होता है जैसे कि आंखों के आगे कोई परदा आ गया हो। ऐसे में डॉक्टर को तुरंत दिखाना चाहिए।

भूरा दिखाई देना

इस तरह की समस्या आमतौर पर मोतियाबिंद के रोगियों के साथ देने को मिलती है, जो आंखों से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। इसके कारण व्यक्ति की नजर धुंधली हो जाती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article