हेल्थ

तेजी से बढ़े डेंगू के मामलों के बीच काम की खबर, अचानक प्लेटलेट्स कम होने पर फॉलो करें ये घरेलू उपाय

Home Remedies To Increase Platelet Count : देश में बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है, जिससे डेंगू, मलेरिया के मामलों में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिलती है। दिल्ली-एनसीआर के इलाके में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच हम आपको प्लेटलेट्स की पूर्ति के कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

natural remedies for low platelets

Home Remedies To Increase Platelet Count : बरसात का मौसम अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। लेकिन इसके बाद हमारी सेहत के लिए भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। जी हां बारिश के बाद पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। जो डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों का बड़ा कारण बनता है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लगातार बढ़ते डेंगू के मामलों के बीच आपको जानना चाहिए कि प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय क्या हैं। क्योंकि डेंगू का सबसे गंभीर लक्षण प्लेटलेट्स का तेजी से गिर जाना है, जिससे मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। आइए जानते हैं तेजी से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के असरदार घरेलू उपाय...

पपीते के पत्ते

डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने पर पपीते के पत्ते का रस कारगर घरेलू नुस्खे के रूप में जाना जाता है। पपीते के पत्ते में मौजूद एंजाइम्स हमारी प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाते हैं। विटामिन-सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पपीते के पत्तों का जूस प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ा देता है।

गिलोय का काढ़ा

गिलोय को आयुर्वेद में अमृता कहा गया है। जिसका सेवन करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। इतना ही नहीं डेंगू में गिरती प्लेटलेट्स को थामने में गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गिलोय का सेवन काढ़ा बनाकर करना ज्यादा कारगर माना जाता है।

व्हीटग्रास जूस

व्हीटग्रास यानी गेहूं के ज्वारे का जूस पीने से आपका प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन-सी और ई भी होता है। जो आपके लो प्लेटलेट काउंट को तेजी से पूरा करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article