गर्मियों में अखरोट कैसे खाएं? गर्म मौसम में कितने अखरोट खाना है सुरक्षित - एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

How To Eat Akhrot In Summer In Hindi: अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। गर्मियों में भी आप इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकते हैं। इस लेख में जानें सेवन का सही तरीका।

How To Eat Akhrot In Summer In Hindi: सर्दियों में तो लोग खूब अखरोट खाते हैं, लेकिन जब गर्मियों में इसके सेवन की बात आती है, तो लोग काफी असमंजस में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अखरोट की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर गर्मी के मौसम में इनका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए बहुत से लोग गर्मियों में अखरोट खाने से बचते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं। साथ ही, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं। ऐसे में बहुत से लोग यह सवाल पूछते हैं कि आखिर गर्मियों में अखरोट का सेवन कैसे कर सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। उनकी मानें, तो गर्मियों में भी अखरोट का सेवन किया जा सकता है। इनके स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए बस आपको सही तरीके से इनका सेवन करना है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Best Way To Eat Akhrot In Summer

Best Way To Eat Akhrot In Summer

गर्मी अखरोट खाने का सही तरीका क्या है- Best Way To Eat Akhrot In Summer In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, सबसे पहली चीज जिसका आपको ध्यान में रखने की जरूरत है वह है कितना अखरोट खाना चाहिए। आपको बता दें कि आमतौर पर मुट्ठी भर अखरोट की गिरी या एक औंस (लगभग 28 ग्राम) तक एक दिन में अखरोट का सेवन सुरक्षित माना जाता है। लेकिन इससे अधिक खाने से आपको बचना चाहिए। इसके अलावा, अगर आप बादाम या अन्य नट्स भी खा रहे हैं, तो ऐसे में 2 अखरोट से ज्यादा न खाएं। इसके अलावा, गर्मियों में अखरोट की गर्मी निकालने के लिए आपको 7-8 घंटे के लिए अखरोट को एक कप पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। इससे न सिर्फ अखरोट तासीर में ठंडे हो जाते हैं, बल्कि इनमें मौजूद एंटी न्यूट्रिएंट्स भी निकल जाते हैं। ये पचने में भी आसानी हो जाते हैं। भीगे हुए अखरोट खाने से सेहत को इनका पूरा फायदा मिलता है।

End of Feed