गर्मियों में अंजीर कैसे खाएं? रोज कितनी मात्रा में इनका सेवन है सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें जरूरी जानकारी

How To Eat Figs Anjeer In Summer: गर्मियों में भी बिनी किसी परेशानी के अंजीर का सेवन किया जा सकता है। बस आपको सही तरीके से और सही मात्रा में इसका सेवन करना है। यह शरीर को फौलाद जैसी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए पहलवानों का यह पसंदीदा ड्राई फ्रूट है।

How To Eat Figs Anjeer In Summer: जब शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने की बात आती है, तो अंजीर के सेवन से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। यह शक्तिशाली ड्राई फ्रूट शरीर को फौलाद जैसी मजबूत बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि इसे पहलवानों का पसंदीदा ड्राई फ्रूट कहा जाता है। इसका सेवन करने के जबरदस्त फायदे हैं। लेकिन गर्मियों में हम देखते हैं कि लोग अंजीर के सेवन को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अंजीर की तासीर गर्म होती है, लोग इसका सेवन गर्मी में करने से बचते हैं। क्योंकि आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गर्म तासीर वाली चीजें खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जो गर्मियों में लोगों की परेशानियां बढ़ा सकती है।

How To Eat Figs Anjeer In Summer

How To Eat Figs Anjeer In Summer

लेकिन क्या वाकई ऐसा है? एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा नहीं है। आप गर्मियों में भी इस जबरदस्त ड्राई फ्रूट का आनंद ले सकते हैं। बस आपको सही तरीके से और सही मात्रा में इसका सेवन करना है। गर्मी में अंजीर कैसे खा सकते हैं, इसके बारे में जानने के लिए हमने गरिमा गोयल से बात की जो पंजाब के लुधियाना की रजिस्टर्ड डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर हैं। इस लेख में इसके बारे में विस्तार से जानें।

End of Feed