खीरे का रोज ऐसे करेंगे सेवन तो तेजी से कम होगा वजन, लटकती तोंद भी होने लगेगी अंदर

Cucumber For Weight Loss In Hindi: जो लोग गर्मियों के मौसम में वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए खीरा एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें ऐसे कई गुण होते हैं, जो आपकी जल्दी वजन घटाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपका शरीर ठंडा रहता है।

Cucumber For Weight Loss In Hindi: गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में लोग अब गर्म चीजों से परहेज करें और ऐसी चीजों का सेवन अधिक करेंगे, जो शरीर ठंडा और रिलैक्स रखने में मदद करती हैं। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह मौसम बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मौसम में कई ऐसी कम कैलोरी वाली चीजें आती हैं, जो वजन घटाने में मदद करती है। इस दौरान खीरा और ककड़ी को खूब पसंद किया जाता है। वजन घटाने वाले लोगों के खीर बहुत ही चमत्कारी सब्जी है। गर्मियों में लोग इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। सलाद में इसका सेवन सबसे अधिक किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इनमें पानी भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। वजन घटाने के लिए खीरा खाने के फायदे और तेजी वजन घटाने के लिए आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Cucumber Benefits For Weight Loss

Cucumber Benefits For Weight Loss

वजन घटाने के लिए खीरा खाने के फायदे- Cucumber Benefits For Weight Loss In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, जब वजन घटाने की बात आती है तो डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है, जिनमें कैलोरी कम होती है और आपकी भूख को लंबे समय तक कंट्रोल रखते हैं। ये दोनों ही गुण खीरा में मौजूद होते हैं। 100 ग्राम मात्रा 15-16 कैलोरी होती हैं। यह इसमें 90 प्रतिशत से अधिक पानी होता है। लेकिन इसमें शरीर के लिए अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह डाइट्री फाइबर, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन सी और के आदि से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जिससे यह शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी लाभकारी है, जो शरीर में चर्बी के निर्माण में योगदान देते हैं।

End of Feed