यूरिक एसिड को शरीर से खींचकर बाहर कर देता है फ्री में मिलने वाला ये हरा पत्ता, बस जान लें इस्तेमाल का सही तरीका

home remedies for uric acid control : शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाता है। जिसमें जोड़ों में होने वाला दर्द सबसे कॉमन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें आपके लिए फ्री मिलने वाला एक हरे रंग का पत्ता काफी कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण यूरिक एसिड आज एक तेजी से बढ़ती समस्या बनता जा रहा है। इसके कारण आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है। आपको बता दें कि यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ होता है जो यूरिन के रास्ते शरीर से बाहर होता रहता है। लेकिन जब यह ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, तो यह हमारे जॉइंट्स में जमा होने लगता है। जो जोड़ों के दर्द और सूजन आदि समस्याओं का कारण बनता है। आज हम आपको एक ऐसे पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग आप यूरिक एसिड को कम करने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कारगर घरेलू उपाय..

Home remedies for uric acid

Home remedies for uric acid

यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय - home remedies for uric acid control

यूरिक एसिड का लेवल कम करने के लिए आपको नीम की पत्तियों' का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसका कारण नीम में पाया जाने वाले ब्लड साफ करने के गुण हैं। इसके साथ ही नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड के कारण होने वाली सूजन को कम करने का काम करते हैं। इसके साथ ही नीम का सेवन करने से हमारा खून साफ होता है जिससे इसमें मौजूद अपशिष्ट पदार्थ तेजी से बाहर निकलते हैं।

कैसे करें नीम का इस्तेमाल - how to use neem leaves for uric acid

1. पत्तियां चबाकर खा लें

यूरिक एसिड के मरीज नीम की 5-7 पत्तियों को सुबह खाली पेट चबाकर भी खा सकते हैं। इस तरह आपको यूरिक एसिड लेवल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

2. काढ़ा बनाकर पिएं

यूरिक एसिड के लिए आप नीम की पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप 10-12 नीम की पत्तियों को 1 गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो उसे छानकर ठंडा करके पीएं

End of Feed