हीमोग्लोबिन का लेवल अब घर बैठे कर सकेंगे चेक, स्मार्टफोन से बस एक क्लिक में हो जाएगा काम

How to check Hemoglobin at Home: शरीर में हीमोग्लोबिन का कम होना एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण हमें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आपका स्मार्टफोन इस समस्या पर नजर बनाए रख सकता है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से..

शरीर में एनीमिया रोग हो जाने पर खून का स्तर कम होता जाता है, जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल भी कम हो जाता है। इसका सीधा असर हमारे बॉडी के रंग पर देखने को मिलता है, जहां हमारी स्किन और आंखों का रंग पीला दिखने लगता है। लेकिन इन लक्षणों पर अक्सर लोग जल्दी ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिससे वह इसके गंभीर परिणामों के शिकार हो जाते हैं। NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया हैं, जिससे हीमोग्लोबिन के स्तर का पता आपको मोबाइल पर ही चल जाएगा। आइए जानते हैं क्या है यह तकनीक और कैसे करती है काम?

how to check hemoglobin at home

how to check hemoglobin at home

क्या है हीमोग्लोबिन? - What is Hemoglobin?

खून में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है। इसका मुख्य काम शरीर के प्रत्येक अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने का है। मानव शरीर में इसका स्तर 12-17 ग्राम/डीएल के बीच में होना चाहिए। हालांकि आयु और लिंग के भेद के अनुसार इसका स्तर अलग-अलग निर्धारित किया जाता है।

what is hemoglobin

कैसे चेक करेंगे हीमोग्लोबिन? - How to check Hemoglobin

अभी तक हीमोग्लोबिन का पता आप केवल खून को शरीर से निकाल कर ही कर सकते थे, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है। जिसमें आपको हाथ के नाखूनों का फोटो एक एप्लिकेशन पर लेना है। यह ऐप आपके नाखून के रंग के हिसाब से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का पता लगाएगा।

End of Feed