भारत में रोजाना मिलावट से भरपूर खानपान की चीजें देखने को मिलती रहती हैं। जिसका खामियाजा लोगों की सेहत को उठाना पड़ता है। मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपका लिवर, किडनी जैसे अंग डैमेज हो सकते हैं। अधिक लाभ के चक्कर सभी व्यापारी खाने पीने की चीजों में मिलावट का खेल करते हैं। कभी-कभी यह मिलावट नुकसानदायक नहीं होती, लेकिन कभी-कभी मिलावट की चीजें जानलेवा तक होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या है ताजा मामला और कैसे करें आटे में मिलावट की पहचान?
कहां सामने आई मिलावट?
हाल ही में उत्तर प्रदेश के शहद अलीगढ़ से एक मामला सामने आया है जिसमें 13 क्विंटल नकली आटे को खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किया है। वहीं हैरानी की बात यह है कि खाद्य पदार्थ से संबंधित यह आटा फैक्ट्री बिना किसी लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आटे में सेलखड़ी की मिलावट की जा रही थी। सेलखड़ी एक तरह का पत्थर होता है, जिसका रंग सफेद होता है। इस पत्थर को बारीक पीसकर आटे मिलाकर बेचा जा रहा था।
कैसे करें मिलावटी आटे की पहचान? - How to check Wheat Flour quality at Home
इस बात को गंभीरता से लेते हुए खाद्य अधिकारियों ने सारे आटे को जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। वहीं खानपान की चीजों की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली संस्था FSSAI ने बताया कि आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपके आटे में तो किसी तरह की मिलावट नहीं की गई है।
- एक कांच के गिलास में पानी भर लें।
- पानी से ऊपर एक चम्मच आटे को हल्का-हल्का छिड़कें।
- यदि आटा शुद्ध है, तो आपको पानी की सतह पर अतिरिक्त चोकर नहीं दिखाई देगा।
- वहीं यदि आटे में मिलावट है, तो आपको पानी की सतह पर चोकर तैरता हुआ दिखेगा।
मिलावटी आटा खाने के नुकसान
अधिक मुनाफा कमाने के लिए व्यापारी आटे में सेलखड़ी पाउडर मिलाते हैं। सफेद रंग का यह पाउडर हमारी सेहत के लिए जहर होता है। कैल्शियम सल्फेट से बना यह पाउडर कई तरह के अन्य कामों में प्रयोग होता है।
किडनी और लिवर हो सकते हैं डैमेज
सेलखड़ी को पचाना हमारे शरीर के लिए बहुत मुश्किल काम है, यही कारण है कि यह हमारे लिवर और किडनी में बैठ जाता है। किडनी में ये स्टोन का रूप ले सकता है, वहीं लिवर में जाकर पाचन तंत्र को खत्म कर सकता है।
