Plant Based Diet Benefits in hindi: आज के समय में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का डर हर घर तक पहुंच गया है। गलत खानपान, फास्ट फूड और भागदौड़ भरी जिंदगी ने दिल से जुड़ी बीमारियों को आम कर दिया है। लेकिन एक अच्छी खबर यह है कि वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, अगर हम अपनी थाली में पौधों से बनी चीजें ज्यादा शामिल करें, तो इन खतरों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसे ही प्लांट बेस्ड डाइट कहा जाता है।
प्लांट बेस्ड डाइट क्या है
प्लांट बेस्ड डाइट क्या है?
प्लांट बेस्ड डाइट का मतलब है ऐसा खाना जिसमें फल, हरी सब्जियां, दालें, बीन्स, नट्स और साबुत अनाज मुख्य रूप से शामिल हों। इसमें रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा तला-भुना खाना कम किया जाता है। रिसर्च में सामने आया कि ऐसी डाइट लेने से दिल की नसें ज्यादा हेल्दी रहती हैं।
रिसर्च क्या कहती है?
यूएस नेशन लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी के अनुसार, जो लोग लंबे समय तक प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करते हैं, उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा लगभग 50% तक कम हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसमें मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
दिल और दिमाग को कैसे फायदा पहुंचता है?
प्लांट बेस्ड फूड खून की नसों में जमा गंदगी को कम करता है और ब्लड फ्लो को स्मूद बनाता है। इससे दिल को पंप करने में आसानी होती है और दिमाग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच पाती है, जिससे स्ट्रोक का रिस्क घटता है।
रोजमर्रा की जिंदगी में इसे कैसे अपनाएं?
डाइट बदलने के लिए आपको खुद को बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट रखने की जरूरत नहीं है। बस धीरे-धीरे सब्जियां, दालें और सलाद बढ़ाइए, सफेद चावल और मैदा की जगह साबुत अनाज लाने की कोशिश कीजिए। छोटे-छोटे बदलाव भी दिल की सेहत के लिए बड़ा असर डाल सकते हैं।
