कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो शरीर के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आपको हार्ट अटैक जैसी जानलेवा कंडीशन से जूझना पड़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल का निर्माण हमारे लिवर में होता है, जहां से ये आपके पूरे शरीर में फैल जाता है। शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता हैं, जिसमें LDL (बैड कोलेस्ट्रॉल) और HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) कोलेस्ट्रॉल शामिल हैं। LDL शरीर के लिए खराब तो HDL शरीर के लिए अच्छा होता है। आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं, कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होने पर आपको हार्ट अटैक से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल क्या है? - What is the normal level of cholesterol?
LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर की धमनियों की दीवारों पर इकट्ठा हो जाता है। इससे नसों में रुकावट हो जाती हैं। इस वजह से हार्ट रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का आपके शरीर में सामान्य स्तर 100 mg/dl से कम होना चाहिए। यदि इससे ज्यादा LDL का स्तर बढ़ रहा है, तो ये आपके लिए जानलेवा हो सकता है। ऐसे में आपको हार्ट रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
कितना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक आता है? - How much does cholesterol increase cause a heart attack?
शरीर में 100mg/dl से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का स्तर हो जाता है, तो ये दिल की सेहत के लिए खतरनाक होता है। वहीं यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर 240 mg/dl से ज्यादा हो गया है, तो इस स्थिति में आपको हार्ट अटैक आ सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल 240 mg/dl होने पर किसी भी समय हार्ट अटैक खतरा हो जाता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
