Diabetes Problem: आधुनिक समय में अधिकतर लोग ब्लड शुगर की परेशानी से जूझ रहे हैं। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने से डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इस बीमारी की चपेट में अगर कोई व्यक्ति एक बार आ जाए, तो जीवनभर इसे कंट्रोल में रखने की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें। डायबिटीज मरीजों को हमेशा सही खानपान और लाइफस्टाइल फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही कई ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिसकी मदद से आप डायबिटीज की परेशानियों को कम कर सकते हैं।
डायबिटीज में लेमनग्रास के फायदे
इन घरेलू उपायों में लेमनग्रास शामिल है। जी हां, लेमनग्रास की मदद से डायबिटीज की परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा लेमनग्रास कई तरह की परेशानियों में आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए कैसे फायदेमंद है लेमनग्रास और इसके अन्य फायदे क्या हैं?
डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है लेमनग्रास?
डायबिटीज की परेशानियों को दूर करने में लेमनग्रास काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें सिट्रल, लिमोनेन और लिनालूल नामक तत्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर में इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा लेमनग्रास की मदद से शरीर में ग्लूकोज के स्तर में सुधार लाया जा सकता है। अगर आप डायबिटीज में सुधार लाना चाहते हैं, तो रोजाना लेमनग्रास से बनी चाय का सेवन करें।
लेमनग्रास के अन्य फायदे क्या है?
लेमनग्रास का सेवन करने से न सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल होती है, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से कई लाभ होते हैं, जैसे-
- पाचन के लिए लाभकारी।
- किडनी के लिए है फायदेमंद।
- कैंसर से करे बचाव।
- वजन कम करने के लिए लेमनग्रास फायदेमंद होता है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए रखने के लिए लेमनग्रास फायदेमंद है।
- लेमनग्रास अनिंद्रा में लाभदायक है।
- गठिया के लिए लेमनग्रास है फायदेमंद।
लेमनग्रास स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप पहले से किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की मदद से ही लेमनग्रास का सेवन करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
