हेल्थ

Carrot Juice Benefits: आंखों की रोशनी के लिए पीएं गाजर का जूस, इन गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 06:46 AM IST

Carrot Juice Benefits: गाजर को डाइट में शामिल करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है और फ्रेशमेंट बनाने में सहायक होता है। इसलिए गाजर का अधिक से अधिक सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक होता है।

Image

हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है गाजर का जूस

KEY HIGHLIGHTS
  • हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद गुणकारी है गाजर
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए के लिए पीएं गाजर का जूस
  • इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है गाजर का जूस

Carrot Juice Benefits: गाजर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। गाजर के मीठेपन को लेकर चिंतित ना हो, क्योंकि इसमें शुगर बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं। गाजर का सेवन आप सलाद एवं जूस के रूप में कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो कि आंखों की दुरुस्ती के लिए आवश्यक होता है, जिसका प्रयोग आप सूप बनाने, हलवा बनाने, सब्जी बनाने इत्यादि में कर सकते हैं। इसका सेवन त्वचा और आंखों दोनों के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।

गाजर के फायदे-

  • गाजर के नियमित सेवन से आप अन्य कई रोगों को खुद से दूर रखते हैं जैसे गाजर में पाए जाने वाला विटामिन सी आपके चोट या घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
  • गाजर में beta-carotene पाया जाता है, जिससे व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होती है। गाजर के सेवन से ह्रदय से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें carotenoid पाया जाता है, जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है।
  • गाजर में विटामिन के (Vitamin K) पाया जाता है। यह घाव के समय खून के थक्के बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से चोट के समय शरीर से रक्तस्राव में कमी आती है।
  • गाजर के प्रतिदिन सेवन से खून में शर्करा की मात्रा बैलेंस रहती है। गाजर में मौजूद पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखते हैं और डायबिटीज की समस्या को दूर रख पाते हैं।
Depression Symptoms: होली के हुड़दंग में बुझा बुझा सा है मन, कहीं आपको हो तो नहीं रही डिप्रेशन - ये बातें करेंगी मूड ठीक करने में मदद

गाजर का जूस शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है, जो कि हमारी बॉडी की मांसपेशियों, हड्डियों और दांतो के लिए बेहद आवश्यक है। इसके अलावा इसमें पाये जाने वाले खास तत्व कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। गाजर के नियमित सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी दूर रखने में सहायता मिलती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article