How to Naturally concieve in 40s: बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ ने 42 की उम्र में अपने पहले बेबी को जन्म दिया था। 8 महीने पहले ही विक्की और कैटरीना के घर नन्हे और हेल्दी बेबी बॉय ने जन्म लिया था। हालांकि कैटरीना की प्रेगनेंसी साधारण से ज्यादा चर्चा में रही है। कई लोगों के मन में सवाल रहा है कि, एक्ट्रेस ने 42 की उम्र में कंसीव कैसे किया। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ औरतों में फर्टीलिटी धीरे धीरे कम होने लगती है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि इस उम्र में गर्भधारण असंभव हो जाता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बारिश के मौसम में गर्भवती महिलाएं UTI से कैसे बचें?
बल्कि सही समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली और विशेषज्ञ की सलाह से कई महिलाएं हेल्दी प्रेगनेंसी हो सकती है। यदि आप भी 40 की उम्र के बाद परिवार बढ़ाने की योजना बना रही हैं, तो कुछ जरूरी बातों को जानना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। महानंदन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. सृष्टि साल्वटकर बताती हैं कि 40 वर्ष के बाद गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं को नेचुरली कंसीव करने के लिए क्या क्या करना पड़ सकता है।
नेचुरली कंसीव करने के लिए क्या करें
अगर आप नेचुरल रूप से गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है। संतुलित भोजन करें, पर्याप्त प्रोटीन, फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव कम करने की कोशिश करें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना भी फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है।
समय पर हेल्थ चेकअप कराएं
डॉ. सृष्टि बताती है कि, हर महिला को प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले ही स्वास्थ्य जांच जरूर करानी चाहिए। थायरॉयड, ब्लड शुगर, विटामिन की कमी, वजन और प्रजनन स्वास्थ्य की जांच से सही स्थिति का पता चलता है। यदि कोई समस्या हो, तो उसका समय रहते इलाज शुरू किया जा सकता है।

How to get pregnant after 40s
ओव्यूलेशन का सही समय समझें
प्राकृतिक रूप से प्रेगनेंसी की संभावना बढ़ाने के लिए मासिक चक्र यानि कि पीरियड साइकल और ओव्यूलेशन के समय की जानकारी होना जरूरी है। कई महिलाएं ओव्यूलेशन ट्रैकिंग की मदद लेती हैं, जिससे सही समय पर गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।
फोलिक एसिड और पोषण का रखें ध्यान
गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं को डॉ. सृष्टि की सलाह के अनुसार फोलिक एसिड लेना शुरू करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही आयरन, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा भी शरीर के लिए महत्वपूर्ण होती है। कोई भी सप्लीमेंट बिना डॉक्टर की सलाह के शुरू नहीं करना चाहिए।
40 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अगर प्रेगनेंट होने का ट्राय कर रही हैं। तो उनके लिए सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि, हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है। नेचुरली कंसीव करने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए, लेकिन समय रहते डॉक्टर का परामर्श लेना जरूरी है।
