बात-बात पर आता है गुस्सा तो हो जाएं सावधान, बढ़ाता है हार्ट अटैक का खतरा - यहां जानें कैसे पहुंचाता है हृदय स्वास्थ्य को नुकसान

Anger May Raise Heart Attack Risk: ज्यादा गुस्सा आना हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों को ट्रिगर कर सकता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो सकती है। इसलिए अगर अपने दिल को सेहतमंद रखना है, तो अपने गुस्से को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है।

Anger May Raise Heart Attack Risk: अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों को छोटी-छोटी बातों में बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है। हालांकि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तनाव, एंग्जायटी, मूड डिसऑर्डर, हार्मोनल असंतुलन और कमजोर मानसिक स्वास्थ्य इसके कुछ आम कारण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बात-बात पर गुस्सा आना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है, खासकर हृदय स्वास्थ्य के लिए। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ज्यादा गुस्सा आना हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थितियों को ट्रिगर कर सकता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो सकती है। इसलिए अगर अपने दिल को सेहतमंद रखना है, तो अपने गुस्से को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। बात-बात पर गुस्सा आना कैसे हृदय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, गुस्से और हृदय स्वास्थ्य के बीच क्या कनेक्शन है इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Anger May Raise Heart Attack Risk

Anger May Raise Heart Attack Risk

हृदय स्वास्थ्य के लिए कैसे हानिकारक है गुस्सा? - Anger May Raise Heart Attack Risk

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बिना किसी चिंता या उदासी की भावना के अगर व्यक्ति थोड़े समय के लिए भी गुस्सा करता है, तो यह हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि निष्कर्ष पूरी तरह से आश्चर्यजनक नहीं हैं। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि अध्ययन में कार्य के दौरान जिन प्रतिभागियों ने गुस्सा महसूस किया, ऐसे लोगों की रक्त वाहिकाओं में 40 मिनट तक फैलाव की हानि हई। अगर रक्त वाहिकाओं का फैलाव कम होता है, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती है।

End of Feed