खांसी से हैं परेशान तो अपना लें ये दादी मां का 100 साल पुराना नुस्खा, झटपट मिलेगा समस्या से आराम

Home Remedy For Cough : यदि आप खांसी से परेशान हैं और डॉक्टर के पास दवा ले लेकर आप थक चुके हैं, तो आपको हमारा बताया ये देसी नुस्खा जरूर ट्राई करना चाहिए। ये आपकी समस्या को तेजी से ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं खांसी के लिए कारगर देसी नुस्खा...

कभी गर्मी तो कभी बारिश और उसके बाद चलने वाली ठंडी हवा मौसम का ये बदलाव आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है। इसके साथ ही ऐसे लोग जिन्हें कमजोर इम्यूनिटी की समस्या है, उनके लिए मौसम अपने साथ बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में खांसी-जुकाम के मामले काफी तेजी से देखने को मिलते हैं। आज हम आपको खांस के लिए कारगर देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं। जी हां इससे आपको गले में दर्द और जुकाम में भी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं खांसी के लिए कारगर देसी नुस्खा...

Home Remedy for cough

खांसी के लिए देसी नुस्खा

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नुस्खा शेयर किया। जिससे आप खांसी से जल्द राहत पा सकते हैं। किरण की मानें तो आपको इसके लिए इलायची, लौंग, अदरक और शहद की जरूरत पड़ेगी। जिसकी मदद से आप घर में ही कारगर नुस्खा तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको 4 लौंग, 2 इलायची, 1-1 चम्मच अदरक के रस और शहद की जरूरत होती है।

End of Feed