हेल्थ

बरसात में इतने दिन नहीं किया फ्रिज साफ तो घेर लेंगी बीमारियां, FSSAI ने बताया कितने दिन में जरूर करें सफाई

Fridge Cleaning Tips In Rainy Season FSSAI Guidelines: बीमार होने से बचने के लिए बरसात के मौसम में फ्रिज की सफाई करना बहुत जरूरी है। जानिए FSSAI की गाइडलाइन के अनुसार कितने दिन में करनी चाहिए फ्रिज की सफाई। साथ ही आप अपने खाने को हानिकारक बैक्टीरिया से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।

Image

Fridge Cleaning Tips In Rainy Season FSSAI Guidelines

Photo : iStock

Fridge Cleaning Tips In Rainy Season FSSAI Guidelines: बरसात का मौसम आते ही घर में सीलन, बदबू और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपने लंबे समय से अपने फ्रिज की सफाई नहीं की है, तो सावधान हो जाइए। ठंडा होने की वजह से हम अक्सर सोचते हैं कि फ्रिज तो साफ ही रहता होगा, लेकिन असल में वहीं सबसे ज्यादा बैक्टीरिया और फंगस जमा होते हैं। FSSAI ने अब साफ कहा है कि फ्रिज की सफाई कितने दिन में करनी चाहिए और क्यों ये जरूरी है।

फ्रिज में भी पल सकते हैं बैक्टीरिया

अक्सर हम सोचते हैं कि फ्रिज ठंडा रहता है, इसलिए उसमें गंदगी या बैक्टीरिया नहीं होंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि जब हम खाने-पीने की चीजें बिना ढंके रखते हैं या देर तक पड़ा रहने देते हैं, तो वहीं से बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं। बरसात के मौसम में ये खतरा और भी बढ़ जाता है।

इतने दिन में जरूर करनी चाहिए सफाई

FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया है कि फ्रिज की सफाई कम से कम हर 10 दिन में एक बार जरूर करनी चाहिए। इससे न सिर्फ बदबू दूर होती है, बल्कि बैक्टीरिया और फूड पॉइज़निंग का खतरा भी कम होता है। खासकर बरसात में यह आदत बहुत जरूरी हो जाती है।

दरवाजे और कोनों को भी साफ करना जरूरी है

फ्रिज के अंदर ही नहीं, दरवाजे के किनारे, रबर सील और ट्रे जैसी जगहों पर भी गंदगी जमा हो जाती है। ये हिस्से अक्सर हमारी नजरों से बच जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा बैक्टीरिया यहीं पनपते हैं। इसलिए सफाई करते वक्त हर कोने पर ध्यान देना जरूरी है।

सिरका या हल्के साबुन से करें सफाई

फ्रिज की सफाई के लिए किसी तेज केमिकल की जरूरत नहीं है। आप हल्का साबुन या सिरके वाला पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक साफ कपड़े से सभी हिस्सों को अच्छे से पोंछें और फ्रिज को कुछ देर खुला छोड़ दें ताकि नमी भी सूख जाए।

बच्चे और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरा

गंदा फ्रिज खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों या कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्हें जल्दी पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए अगर आप अपने परिवार की सेहत को लेकर सचेत हैं, तो फ्रिज की नियमित सफाई को आदत बना लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article